Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

भारत के ‘लोन स्कैम’ पर बेस्ड BBC की ये डॉक्यूमेंट्री EMMY अवार्ड के लिए नॉमिनेट हुई!

बीबीसी आई (वर्ल्ड सर्विस) की एक डॉक्यूमेंट्री को अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कारों के लिए चयनित किया गया है. यह डॉक्यूमेंट्र भारत पर आधारित है, जिसमें लोन एप के जाल में फंसकर जान देते लोगों का दर्द बयां किया गया है.

सीधे तौर पर कहें तो डॉक्यूमेंट्री में भारतीय लोन स्कैम की कुरूप सच्चाई का पर्दाफाश किया गया है. डॉक्यूमेंट्री का नाम है- द ट्रैप – इंडियाज डेडलीस्ट स्कैम.

बता दें कि न्यूयॉर्क की प्रतिष्ठित संस्था इंटरनेशनल एमी अवार्ड की सूची में पहली बार भारत से किसी करंट अफेयर्स फिल्म को शामिल किया गया है.

एमी की तरफ से बीबीसी आई के लिए डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए खोजी पत्रकार पूनम अग्रवाल, नुपुर सोनार, रॉनी सेन और अंकित जैन व टीम मेंबर्स को न्यूयॉर्क के एक समारोह में नामांकन पदक देकर सम्मानित किया गया है.

इस खोजी रिपोर्ट में अब तक लोन एप के जाल में फंसकर जान गंवा चुके लोगों की मुश्किलों से रूबरू कराया गया है. साथ ही यह पड़ताल भी की गई है कि कैसे भारत से बाहर बैठे लोग, आम जनता को संकट में डालकर खुद मुनाफा कमा रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन