डॉ प्रकाश हिंदुस्तानी-
BBC में हुई थी ख़बर से छेड़छाड़, इस्तीफों से हड़कंप. बीबीसी के डायरेक्टर जनरल टिम डेवी और न्यूज़ डिवीजन की CEO डेबोरा टर्नेस ने इस्तीफा दे दिया है।
बीबीसी के पैनोरामा डॉक्यूमेंट्री ‘ट्रंप: ए सेकंड चांस?’ (जो यूएस प्रेसिडेंशियल इलेक्शन से एक हफ्ते पहले प्रसारित हुआ था) में डोनाल्ड ट्रंप के 6 जनवरी 2021 के भाषण को गलत तरीके से एडिट किया गया था।
मूल भाषण में ट्रंप ने समर्थकों से कहा था – “हम कैपिटल की ओर मार्च करेंगे”, लेकिन इसके बाद उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया था। हालांकि, डॉक्यूमेंट्री में दो अलग-अलग हिस्सों को जोड़ दिया गया—एक हिस्सा जहां ट्रंप कहते हैं “हम कैपिटल की ओर चलेंगे” और दूसरा हिस्सा, जहां वे कहते हैं “Fight like hell “(हम पूरे जी जान से लड़ेंगे)— जिससे ऐसा प्रतीत होता था कि ट्रंप ने सीधे कैपिटल दंगा भड़काने के लिए हिंसा का आह्वान किया था।
ये दो हिस्से मूल भाषण में 50 मिनट से ज्यादा दूर थे। यह एडिटिंग दर्शकों को गुमराह करने वाली बताई गई, क्योंकि इससे ट्रंप का संदर्भ बदल गया।
डोनाल्ड ट्रंप ने इस एडिटिंग को ‘डॉक्टर्ड’ (छेड़छाड़ वाला) बताते हुए बीबीसी पर भारी हमला बोला।
ट्रम्प ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया: “बीबीसी के टॉप लोग, जिसमें बॉस टिम डेवी शामिल हैं, सब इस्तीफा दे रहे हैं/फायर हो रहे हैं, क्योंकि उन्होंने मेरे 6 जनवरी 2021 के परफेक्ट स्पीच को डॉक्टर्ड किया। यह लोकतंत्र के लिए भयानक है। ये बहुत बेईमान लोग हैं जिन्होंने प्रेसिडेंशियल इलेक्शन के स्केल्स पर कदम रखने की कोशिश की।”
ट्रंप ने इस्तीफों का स्वागत किया और टेलीग्राफ अखबार को ‘भ्रष्टाचार उजागर करने’ के लिए धन्यवाद दिया। इसके अलावा, व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने बीबीसी को ‘100% फेक न्यूज़’ और ‘प्रोपगैंडा मशीन’ कहा।
ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने भी एक्स (पूर्व ट्विटर) पर इसे शेयर करते हुए ब्रिटिश मीडिया की आलोचना की। यह मामला एक लीक हुए आंतरिक मेमो से उजागर हुआ, जिसमें बीबीसी के एडिटोरियल स्टैंडर्ड्स एडवाइजर माइकल प्रेस्कॉट ने अन्य मुद्दों के साथ इस एडिटिंग की आलोचना की थी।
इस्तीफों के बाद बीबीसी से आधिकारिक माफी जारी हो सकती है।
नोट :
- आप कह सकते हैं कि भारत क्या, दुनिया भर का मीडिया ‘खेल’ करता है या
- आप कह सकते हैं कि BBC में खबरों से छेड़छाड़ करने पर टॉप बॉस को भी हटाया जाता है!
प्रकरण से संबंधित ये खबरें भी पढ़ें…
ट्रंप की विवादित डॉक्यूमेंट्री से BBC में भूचाल; डायरेक्टर जनरल और हेड ऑफ न्यूज़ ने इस्तीफ़ा दिया


