मनोज मलयानिल-
बीबीसी के डायरेक्टर-जनरल टिम डेवी ने इस्तीफ़ा दे दिया है। यह फ़ैसला उस वक्त आया जब बीबीसी पर डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री में भाषण के एडिटिंग को लेकर विवाद बढ़ गया था। बीबीसी न्यूज़ की प्रमुख डेबोरा टर्नेस को भी पद छोड़ना पड़ा है। दोनों के इस्तीफ़े से बीबीसी के भीतर हलचल मच गई है।
बीबीसी पर आरोप है कि उसने Panorama नाम की डॉक्यूमेंट्री में 6 जनवरी 2021 के ट्रंप के भाषण को गलत तरीके से दिखाया। असली भाषण में ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा था कि वे “Capitol की ओर चलें और अपने सांसदों को उत्साहित करें”, लेकिन बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री में यह हिस्सा इस तरह जोड़ा गया कि जैसे ट्रंप ने हिंसा के लिए उकसाया हो।
बीबीसी आज यानी सोमवार को इस मामले में सांसदों से माफ़ी मांगने वाला था। लेकिन इससे पहले ही टिम डेवी ने इस्तीफ़ा दे दिया। डेवी और टर्नेस के इस्तीफ़े पर ट्रंप ने अपनी Truth Social पोस्ट में लिखा है कि- बीबीसी के शीर्ष अधिकारी, जिनमें बॉस टिम डेवी भी शामिल हैं, सब या तो इस्तीफ़ा दे रहे हैं या निकाले जा रहे हैं, क्योंकि उन्होंने मेरे बेहतरीन भाषण से छेड़छाड़ किया था।
डॉनल्ड ट्रंप ने बीबीसी को भ्रष्ट और बेहद बेईमान बताया है जिसने राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप की कोशिश की।
इस पोस्ट पर आई कुछ टिप्पणियां भी पढ़िए…
श्री प्रकाश-
बीबीसी अपनी विश्वनीयता खो चुका है। वह भी अपने एजेंडा पर काम करता है।
सुशांत झा-
डिजिटल जमाने में बीबीसी अब शायद ही बच पाए। इसने अतीत में भी बहुत गुनाह किए हैं।
पुष्कर सिन्हा-
India mein bhi PM Modi aur Gujrat dange ki documentary mein unhe 2002 mein danga bharkane wala bataya thha. Yahan sab Bach Gaye.
अल्का झा-
बी बी सी की छवि पर कई सालों से प्रश्नचिन्ह लगती आ रही है, दूसरी ओर महोदय ट्रंप भी बेतुकी एवं अनुचित बयानों के लिए जाने जा रहे हैं जिससे उन्हें अपने ही देश में विरोध का सामना करना पड़ रहा है और आज दोनों आपस में टकरा गए हैं, परिणाम सभी के सामने है।
मोरारदान जे गढ़वी-
जब टोरंटो के बीच में नग्न समलैंगिकों की परेड होती है, तो BBC कभी इसका ज़िक्र नहीं करता, लेकिन जब हिंदू धरती पर सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ मनाते हैं, तो वे इसे नंगे साधुओं के स्नान का तमाशा बताते है।
हिंदुओं से ये लोग नफरत नहीं, घृणा करते है। क्योंकि ये जानते है, हिंदु इनसे हर क्षेत्र में बहुत बेहतर है।
मूल खबर…
ट्रंप की विवादित डॉक्यूमेंट्री से BBC में भूचाल; डायरेक्टर जनरल और हेड ऑफ न्यूज़ ने इस्तीफ़ा दिया



