Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

भड़ास के दमदार 10 साल : एक डॉक्टर खोलेगा मीडिया की पोल, देखें वक्ताओं की लिस्ट और कार्यक्रम विवरण

 

इसी सितंबर महीने की बाइस तारीख को नोएडा में अट्टा स्थित होटल रेडिसन में भड़ास का दसवां बड्डे मनाया जाएगा. इसमें प्रशिक्षण, व्याख्यान, संवाद, सम्मान, संगीत के अलावा एक ‘हस्तक्षेप’ नामक आधे घंटे का सेशन होगा जिसमें एक डॉक्टर अपने साथ किए गए मीडिया के जुल्मोसितम की कहानी बयान करेंगे. ये डाक्टर हैं नोएडा के जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय अग्रवाल.

ज्ञात हो कि भड़ास के आठ साल पूरे होने के आयोजन में आईआरएस अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने खुद के साथ एक मीडिया हाउस द्वारा किए गए उत्पीड़न की रोंगटे खड़ी कर देने वाली सच्ची कहानी को बयान किया था. उसी तर्ज पर भड़ास के दस साल पूरे होने पर मीडिया से पीड़ित एक डाक्टर अपनी जुबानी खुद की कहानी बताएंगे.

व्याख्यान जाने माने खोजी पत्रकार और कोबरा पोस्ट के संचालक अनिरुद्ध बहल देंगे. व्याख्यान का टॉपिक है- ‘मीडिया को जैसा मैंने देखा’. ज्ञात हो कि दो दर्जन से ज्यादा बड़े छोटे मीडिया घरानों का कोबरा पोस्ट ने स्टिंग किया था. इसके जरिए चौथे स्तंभ के सड़ चुके ढांचे का स्तब्ध करने वाला दर्शन सबको कराया था. पर इस बहुत बड़े खुलासे पर मीडिया हाउस चुप्पी साध गए क्योंकि वे नहीं चाहते उनकी चोरी दलाली ठगी आम जनता तक पहुंचे. अनिरुद्ध बहल इस व्याख्यान में मीडिया पर किए गए स्टिंग आपरेशन के अंदरखाने का सच बताएंगे.

हर्बल फार्मिंग पर प्रशिक्षण देश के जाने-माने प्रगतिशील किसान और उद्यमी डॉ. राजाराम त्रिपाठी देंगे. संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता देश के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय जी करेंगे. विषय रहेगा- ‘लोकतंत्र में मीडिया और नागरिक समाज की भूमिका’. संवाद में हिस्सा लेने वाले वक्ताओं में राम बहादुर राय जी के अलावा क्षमा शर्मा, इरा झा, श्वेता रश्मि, विनीत नारायण, क़मर वहीद नक़वी, ओम थानवी, गुरदीप सिंह सप्पल, अविनाश पांडेय समर, राजीव नयन बहुगुणा, दयानंद पांडेय और अशोक दास हैं.

 

कार्यक्रम विवरण संबंधित तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट करते हुए भड़ास के संस्थापक और संपादक यशवंत लिखते हैं-

”नई खबर ये है कि भड़ास के 22 सितम्बर के प्रोग्राम का लंच से पहले तक का कार्यक्रम विवरण तैयार हो गया है। अब बचा है केवल अवार्ड पाने वालों के नामों की घोषणा करना। और हां, एक लाख एक हजार रुपए में म्यूजिक बैंड से करार हो गया है। प्रोग्राम से दो दिन पहले दिन भर रिहर्सल होगा। हमहूँ गाएंगे। आप सुनेंगे न?”

#bhadas10


(यह आयोजन भड़ास के पाठकों-शुभचिंतकों के आर्थिक सहयोग / चंदे के जरिए संभव हो पाएगा. इसलिए आप भी जरूर पहल करें, कुछ न कुछ आर्थिक योगदान दें. इसके लिए आप भड़ास के संस्थापक यशवंत सिंह से संपर्क कर सकते हैं)


भड़ास के बड्डे के संबंध में अधिक जानकारी के लिए इन्हें भी पढ़ें…

एक दशक की ‘भड़ास’ यात्रा : मिलते हैं 22 सितंबर को नोएडा के होटल रेडिसन ब्लू में

xxx

छत्तीसगढ़ के पत्रकार आनंद ने भड़ासी आयोजन के लिए भेजी आर्थिक मदद

xxx

भड़ास के 10 साल : अनिरुद्ध बहल का होगा व्याख्यान, राजाराम देंगे हर्बल फार्मिंग की ट्रेनिंग


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन