Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

भड़ास के सहायता अभियान से इकट्ठा हुआ पैसा, पत्रकार की पत्नी का स्टोन ऑपरेशन सफल

त्रकारों के हक में आवाज उठाना हो या फिर उनका अच्छा-बुरा वक़्त हो, भड़ास4मीडिया हर परिस्थितियों में साथ खड़ा हुआ है. इसका ताज़ा उदाहरण बने कानपुर के पत्रकार हरेंद्र लाल सिंह.

करीब दो या तीन दिन पहले हरेंद्र जी का मैसेज मदद के उद्देश्य से भड़ास के पास पहुंचा था. उनकी पत्नी को स्टोन की समस्या का. हरेंद्र सिंह जी उन जिन्दा पत्रकारों में शामिल हैं जो दैनिक जागरण जैसे संस्थान के साथ खुद व अन्य कर्मचारियों के लिए हक की लड़ाई लड़ रहे हैं.

उनकी आयी मदद अपील के बाद भड़ास एडिटर यशवंत सिंह ने भड़ास4मीडिया वेबसाइट पर खबर प्रकाशित कराने के अलावा सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद सैकड़ों लोगों ने थोड़ी-थोड़ी मदद देकर ऑपरेशन लायक़ पैसा इकट्ठा करा दिया.

stone जिसे ऑपरेशन के बाद निकाला गया

भड़ास एडिटर यशवंत ने क्या कुछ लिखा है नीचे पढ़ें…

यशवंत सिंह-

शुभ सूचना है। कानपुर के पत्रकार हरेंद्र जी की पत्नी का स्टोन का ऑपरेशन हो चुका है। सब कुछ ठीक से हो गया। हरेंद्र जी ने आर्थिक सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया है!

हरेंद्र जी को पचास से साठ हज़ार रुपयों की ज़रूरत थी और आप सभी के सहयोग से ये टारगेट एक दिन में ही एचीव कर लिया गया था।

मदद के लिए भड़ास ने जो अभियान चलाया उसे आप सबने भरपूर समर्थन दिया। इसके लिए धन्यवाद!

मूल खबर ये है…

जागरण के खिलाफ दो-दो हाथ कर रहे पत्रकार ने पत्नी के इलाज के लिए मांगी मदद

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन