Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

भड़ास पर साजिशन कराया गया हैकरों का हमला, 48 घंटे से साइट है जाम!

देश भर के पत्रकारों की आवाज बुलंद करने वाली वेबसाइट भड़ास4मीडिया पर भयानक अटैक कराया गया है। ये काम कुछ बड़े लोगों द्वारा अपने खिलाफ खबरें छपने के कारण कराया गया है। इन लोगों ने कांटीनिवस साइबर अटैक के लिए हैकर कंपनीज को लाखों देकर हायर किया। अब वे कंपनीज अपने काम पर लग गई हैं। दिन रात लगातार बॉट और वायरस का अटैक करा रही हैं।

हैकरों द्वारा लगातार लाखों वायरस और बॉट के ज़रिए हमला करने से साईट जाम हो जा रही है। सोचिए, 20 crore hits in 24 hours!

जाने किस खबर से कौन नाराज होकर वेबसाइट की सुपारी दे बैठा है, ये पता नहीं चल पाया है। वेबसाईट को नार्मल करने की कोशिशें विफल हो जा रही हैं। फ़ायरवॉल लगाया गया है। विदेश से आने वाले ट्रैफ़िक को बैन किया गया है।

हालाँकि ताजा डेटा बताते हैं कि ये अटैक इंडिया के भीतर से ही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक बॉट्स के ज़रिए 6 घंटे में 6 करोड़ 80 लाख हिट्स भेजे गये ताकि वेबसाइट चोक हो जाये।

Hack is under progress! देखिए क्या होता है… कब तक होता है…? अड़तालीस घंटे हो चुके हैं। फायरवाल का एडवांस वर्जन लगाया गया है। भड़ास आईटी टीम के तीन वरिष्ठ लोग इस साइट को बचाने और हमलों को विफल करने में लगे हुए हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन