Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वर‍िष्‍ठ पत्रकार भूपेन्‍द्र पांचाल ने ‘जनसत्ता’ से शुरू की नई पारी

नई द‍िल्‍ली | द‍िल्‍ली की पत्रकारिता में लंबा अनुभव रखने वाले वर‍िष्‍ठ पत्रकार भूपेन्‍द्र पांचाल ने एक बार फिर प्रिंट मीडिया की तरफ रुख किया है. भूपेंद्र को डिजिटल मीडिया में काम करने का लंबा अनुभव है.

भूपेंद्र ने दिवंगत रामोजी राव वाले मीडिया हाउस (इनाडु ग्रुप) ईटीवी भारत, द‍िल्‍ली को छोड़कर ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप का हिंदी अखबार ‘जनसत्ता’ ज्वाइन किया है.

वर‍िष्‍ठ पत्रकार भूपेन्द्र पांचाल ने एबीपी न्‍यूज (ह‍िंदी ड‍िज‍िटल) के बाद ईटीवी भारत ज्‍वाइन क‍िया था. कुछ समय तक यहां सेवाएं देने के बाद अब वह प्रिंट मीडिया में फिर से नई पारी शुरू कर रहे हैं. एबीपी न्‍यूज से पहले भूपेन्‍द्र पांचाल करीब 3 साल तक न्‍यूज18 इंड‍िया (नेटवर्क18 ग्रुप) के न्‍यूज18ह‍िंदी, डिजिटल के साथ जुड़े रहे. देश-दुन‍िया की खबरों के साथ-साथ स्‍थानीय और दूसरी खबरों के सेक्‍शन में काम क‍िया.

भूपेन्द्र पांचाल अपने लंबे पत्रकार‍िता के कार्यकाल में प्र‍िंट मीड‍िया के वीर अर्जुन, महामेधा, राष्‍ट्रीय सहारा, हरि भूम‍ि, नेशनल दुन‍िया, लोकसत्‍य आद‍ि संस्‍थानों से जुड़े रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Rampal singh

    October 30, 2024 at 8:18 pm

    भूपेंद्र पांचाल जी कया आपका कॉन्टैक्ट नम्बर मिलशकता है,
    आपका
    रामपालसिंह
    सूबेदार मेजर (retd)
    93551255512

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन