Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ब्लूमबर्ग न्यूज को समय से पहले रिपोर्ट दिखाने पर माफी मांगनी पड़ी

ब्लूमबर्ग न्यूज को पिछले सप्ताह समय से पहले एक रिपोर्ट दिखाने के लिए माफी मांगनी पड़ी. यह रिपोर्ट संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस से जुड़े कैदियों की अदला-बदली के खुलासे से जुड़ी थी. इस एक्सचेंज के तहत कई पत्रकारों और नौसैनिकों का आदान-प्रदान किया गया था.

ब्लूमबर्ग के एडिटर-इन-चीफ जॉन मिकलेथवेट ने अपने कर्मचारियों को दिए एक ज्ञापन में कहा, “कैदियों की रिहाई से पहले जारी की गई ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट ने कंपनी के नैतिक मानकों का उल्लंघन किया है. मिकलेथवेट ने कहा कि, हम सटीकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं. लेकिन सही काम करने की भी हमारी जिम्मेदारी है, इस मामले में हमने ऐसा नहीं किया.”

समय से पहले जारी रिपोर्ट में ब्लूमबर्ग न्यूज के वरिष्ठ व्हाइट हाउस रिपोर्टर जेनिफर जैकब्स और एम्स्टर्डम ब्यूरो प्रमुख कैगन कोक की बायलाइनें थीं.

वॉल स्ट्रीट जर्नल के खोजी पत्रकार डस्टिन वोल्ज ने माफी मांगने के लिए ब्लूमबर्ग को धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा कि, “गुरुवार को समय से पहले ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट से बहुत से लोग घबरा गए थे. इससे वास्तविक नुकसान हो सकता था, शुक्र है कि ऐसा नहीं हुआ, लेकिन यह देखकर अच्छा लगा कि उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली.”

मूल खबर…

रूस-अमेरिका के बीच कैदियों की बड़ी डील में वॉल स्ट्रीट जर्नल का पत्रकार रिहा

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन