Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार ब्रह्म प्रकाश दुबे ने जी न्यूज़ ज्वाइन किया, बने असिस्टेंट एडिटर!

वरिष्ठ पत्रकार ब्रह्म प्रकाश दुबे अब नए रोल में नज़र आएंगे। दिल्ली और देश की राजनीति को कवर करने का 21 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले दुबे ने जी न्यूज़ (Zee News) बतौर असिस्टेंट एडिटर ज्वाइन किया है।

हाल ही में न्यूज़ इंडिया 24×7 से इस्तीफा देने वाले दुबे ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2004 में ज़ी न्यूज़ से ही ट्रेनी के रूप में की थी और लगातार दो दशकों तक विभिन्न जिम्मेदारियों के साथ चैनल से जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में क्राइम, एमसीडी, दिल्ली सरकार और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े बड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग की।

उनकी कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ चर्चा में रहीं—कॉमनवेल्थ खेलों की गड़बड़ियों का खुलासा, दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार मामलों पर स्टिंग ऑपरेशन, और देश को हिला देने वाला निठारी कांड इनमें शामिल है।

साल 2013 से वह संसद, प्रधानमंत्री कार्यालय, विदेश मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवहन मंत्रालय जैसे अहम मंत्रालयों और सियासी दलों को कवर कर रहे हैं। खास बात यह रही कि उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी दोनों को कवर किया, लेकिन कभी किसी पार्टी विशेष की छवि के साथ नहीं जुड़े।

कोविड महामारी के दौरान उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग ने व्यापक चर्चा बटोरी। स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर ने उन्हें सम्मानित किया। उनकी आदिवासी इलाकों पर की गई रिपोर्ट का ज़िक्र खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में किया था।

विदेश यात्राओं की रिपोर्टिंग में भी उनका अनुभव समृद्ध रहा है। उज्बेकिस्तान में एससीओ समिट और इंडोनेशिया में आयोजित G20 समिट को उन्होंने कवर किया। पर्यावरण विषयक रिपोर्टिंग में भी उनकी कई स्टोरीज़ ने सरकार को कदम उठाने पर मजबूर किया।

ज़ी न्यूज़ में उन्हें तीन बार “बेस्ट रिपोर्टर ऑफ द मंथ” का सम्मान मिल चुका है। अब बतौर असिस्टेंट एडिटर, उनकी नई पारी को पत्रकारिता जगत में बड़ी जिम्मेदारी और उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन