Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज़ इंडिया 24×7 से वरिष्ठ पत्रकार ब्रह्म प्रकाश दुबे कार्यमुक्त!

नई दिल्ली। न्यूज़ इंडिया 24×7 चैनल से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, चैनल प्रबंधन ने वरिष्ठ पत्रकार ब्रह्म प्रकाश दुबे को कार्यमुक्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह निर्णय संस्थान में चल रहे आंतरिक पुनर्संरचना अभियान का हिस्सा है।

सूत्रों का मानना है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति विशेष तक सीमित बदलाव नहीं है—चैनल के अन्य वरिष्ठ पदों पर भी फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, चैनल की ओर से इस मसले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया अब तक नहीं दी गई है।

गौरतलब है कि ब्रह्म प्रकाश दुबे ने मई 2025 के पहले सप्ताह में ही न्यूज़ इंडिया 24×7 को बतौर एडिटर जॉइन किया था। वे देश की राजधानी दिल्ली की राजनीति, क्राइम, प्रशासन और चुनावी हलचलों को कवर करने वाले जाने-माने पत्रकार रहे हैं। पत्रकारिता में उनका दो दशक से अधिक का अनुभव रहा है।

दुबे ने 2004 में ज़ी न्यूज़ से ट्रेनी पत्रकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे ज़ी न्यूज़ के विभिन्न विभागों में रिपोर्टर और सीनियर रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत रहे। दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स के घोटालों से लेकर दिल्ली सरकार की कार्यशैली पर किए गए उनके कई स्टिंग ऑपरेशन चर्चा में रहे।

वर्ष 2010-11 में उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री के परिजनों और दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़ा स्टिंग कर सुर्खियां बटोरीं। इस खुलासे की गूंज दिल्ली विधानसभा से लेकर संसद तक सुनाई दी थी। एक समय वे आरटीआई के ज़रिए बड़ी खबरों के खुलासे के लिए खासे चर्चित रहे।

ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन