Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मेरा एबीपी न्यूज़ के साथ का ये सफ़र फ़िलहाल बस यहीं तक रहा!

ब्रजेश राजपूत-

विदा, एक लंबी पारी ढेरों यादों के साथ ख़त्म हुई…जैसा कि हर अच्छी कहानी का अंत भी होता है, तो मेरा एबीपी न्यूज़ के साथ का ये सफ़र फ़िलहाल बस यहीं तक रहा। हालाँकि 2003 में स्टार न्यूज़ से लेकर एबीपी न्यूज़ का मेरा ये साथ इक्कीस साल पुराना और पुख़्ता हो गया था, इस दरम्यान बहुत कुछ सीखा बहुत कुछ पाया, एबीपी न्यूज़ के नाम पर मेरी पहचान बनी और खूब अवॉर्ड्स सम्मान मिले मगर अब कुछ नई जिम्मदारियों को निभाने इस प्रिय परिवार से बिछड़ रहा हूँ।

ये नई जिम्मेदारी है “विस्तार न्यूज़” के नाम से आ रहे चैनल को विस्तार देने की। भोपाल रायपुर और दिल्ली से शुरू होने वाला ये चैनल अगले महीने ऑन एयर होकर आपके घरों तक पहुँचेगा। कोशिश रहेगी कि ये चैनल जिसकी टैग लाइन “आपका अपना चैनल” है वो आपकी उम्मीदों पर खरा उतरे और “आपका अपना चैनल” बनकर आपके साथ हर वक़्त खड़ा रहे और आपकी रोज़ की ज़िंदगी का हिस्सा बने।

मुझे शुभकामनाएँ दीजिये नई चुनौतियों पर खरा उतरूँ, “विस्तार न्यूज़” को व्यापक करूँ और एबीपी न्यूज़ से भी स्नेह साथ बनाये रखें क्योंकि एबीपी न्यूज़ आपको रखे आगे।

मेरे लिये ये विदाई नोट लिखना आसान नहीं है मगर इस मौक़े पर एबीपी न्यूज़ के सारे साथियों और सीनियर्स का शुक्रिया अदा करना चाहूँगा जिन्होंने मुझे बहुत स्नेह प्यार और सम्मान के साथ विदाई दी, एबीपी न्यूज़ मेरी ज़िंदगी का ख़ास हिस्सा है और हमेशा रहेगा।

आभार

सौजन्य- फ़ेसबुक

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Manish Pandit indore

    January 23, 2024 at 3:56 pm

    Best wishes for VISTARA CHANNEL

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन