Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

धनपशु कृपाशंकर को जौनपुर सीट में पानी पिलाएंगे बसपा के धनंजय!

जौनपुर सीट पर भाजपा ने धनपशु कृपाशंकर सिंह को टिकट देकर मैदान में उतारा है। बसपा ने जेल भेजे गए धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। धनंजय का पूर्वांचल में काफी रुतबा है इससे कोई इनकार नहीं कर सकता। ऐसे में माना जा रहा है कि कृपाशंकर को धनंजय की पत्नी पानी पिला सकती हैं।

दैनिक भास्कर की पत्रकार ममता त्रिपाठी लिखती हैं, “जौनपुर का चुनाव दिलचस्प मोड़ पर आ गया है…

भाजपा ने वहाँ पैराशूट कैंडिडेट दिया है जिसको लेकर ज़िला इकाई में ही काफ़ी नाराज़गी थी। करप्ट कृपाशंकर सिंह को लग रहा था कि जाति और “मोदीजीतकीगारंटी” के दम पर आसानी से सीट निकल जाएगी।

रणनीतिकारों को भी लग रहा था कि धनंजयसिंह के जेल जाने की वजह से चुनाव ठंडा पड़ जाएगा। लंबे इंतज़ार के बाद सपा से बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी बने। NRHM के दाग़ अभी भी पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है।

इसी बीच बसपा ने धोबी पछाड़ दांव चलते हुए पांचवी लिस्ट में धनंजय सिंह की पत्नी श्री कला रेड्डी को जौनपुर से चुनाव मैदान में उतारने के तगड़े संकेत दिए हैं। अब लड़ाई त्रिकोणीय हो गई है और मज़ेदार भी है।”

ये भी पढ़ें…

क्या जौनपुर में दांव उल्टा पड़ने के बाद उल्टे पाँव मुंबई भागेंगे धनपशु कृपा शंकर!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन