Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सरकुलेशन बढ़ाने के लिए ये कैसा ढक्कन प्रयोग कर दिया!

दीपांकर डीपी-

डेक्कन हेराल्ड चलाने वालों की बुद्धि दक्कन के पठार पर पत्थर चरने चली गई है. इनका एक गिफ्ट बाउचर वाले कूपन का विज्ञापन चल रहा है. जिसमें सुधा भारद्वाज को मरा हुआ बता रहे हैं.

फिर भीमा कोरेगांव और कम्युनिस्ट पार्टी से उनको कनेक्ट करने वाले लकी विनर्स को वाले को 5 सौ रूपए का अमेज़न बाउचर दे रहे हैं. बम्पर प्राइज में नये मॉडल की तैंतालिस इंची टीवी भी जितवा रहे हैं.

सुधा भारद्वाज या स्टेन का भीमा कोरोगांव से संबंध बताने के लिए जो सबूत पेश किये गये वही डिबेटेबल हैं. फिर भी संबंध बताओ पुरस्कार पाओ योजना चल रही है.

डेक्कन हेराल्ड ख़बर क्या छापता है इस पर तो मैं कुछ कहूंगा ही नहीं, पहले डेक्कन के बक्कल लोग ये बताएं कि वहां कोई एडिटर, सब एडिटर, सीनियर सब एडिटर जैसा है या नहीं?
या आमा-घासा, झूठा विज्ञापन लिख मारने वालोंं के भरोसे अख़बार चल रहा है?

अमर उजाला वाले पहले छह महीने का सब्सक्रिप्शन लेने पर बाल्टी-लोटा देते थे. तीन महीने का सब्सक्रिप्शन लेने पर छतरी मिलती थी.

साल भर वाले पर शायद साइकिल जीतने का मौका था. पर मेरे तरफ वो साइकिल हॉकर जीत गया था.

सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए कई अख़बार इस तरह के सर्कस करते थे लेकिन वो भी डेक्कन के ढक्कनों से बेहतर थे.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन