Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दैनिक भास्कर हरदोई के पत्रकार ने कमर में रिवॉल्वर लगाकर बनाई रील, देखें वीडियो

त्तर प्रदेश के हरदोई जनपद की बिलग्राम तहसील से दैनिक भास्कर के पत्रकार ने असलहे का प्रदर्शन कर बाकायदा रील बनाई और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इसे लेकर जनपद व बिलग्राम तहसील में सनसनी का आलम होने की बात कही जा रही है।

बताया जा रहा है कि स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर दैनिक भास्कर संवाददाता के तौर पर रौब गाँठकर पत्रकार अपने घर पर एक निजी लैब (खून जाँच केंद्र) संचालित करता है जो निजी अस्पतालों व सरकारी डॉक्टरों से सैंपल न भेजने पर उनकी गलत खबर अपने सहयोगियों के साथ कुछ अखबारों में चलाकर दबाव बनाने के बाद समझौता भी करता है।

ठीक उसी प्रकार पत्रकार नफीस अहमद ने इस बार अवैध तरीके से असलहा का प्रदर्शन कर दिया। लेकिन स्थानीय कोतवाली बिलग्राम पुलिस भी पूरे प्रकरण को दबाए हुए अंदरखाने पत्रकार का सहयोग करने में जुटी हुई है।

वहीं, इस मामले में दैनिक भास्कर के पत्रकार नफीस का कहना है कि, “फोटो में मैं ही हूं और असलहा अवैध नहीं बल्कि लायसेंसी है. कुछ लोग जलनवश शिकायत कर रहे हैं. भाई यह तो मेरा निजी अकाउंट है, न मैंने किसी पर दबाव बनाया, न धमकाया, इससे तो उसे ही आपत्ति हो सकती है जो मुझे खाते पीते नहीं देख पा रहा होगा.”

मामले में बड़ी बात यह नहीं की पत्रकार ने कमर में रिवॉल्वर लगाकर वीडियो बनाया, बल्कि यह सार्वजनिक स्थल पर पिस्तौल की नुमाइश करने से जुड़ा है. वीडियो देखने पर पता लग रहा है कि वीडियो किसी क्लिनिक अथवा अस्पताल में बैठकर बनाई गई है.

नीचे लिंक पर देखें वायरल वीडियो…

https://www.facebook.com/share/v/hfhW1z29YKXnggcA/?mibextid=xfxF2i

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Aamir Kirmani

    September 26, 2024 at 7:15 pm

    लाइसेंसी शस्त्र धारण करना या उसे लगाकर फोटो खिंचवाना कोई जुर्म नहीं है। बशर्ते कि सार्वजनिक स्थान पर हर्ष फायरिंग न की जा रही हो या किसी को डराया धमकाया न जाए। यदि सरकार ने लाइसेंस जारी किया है, तो फिर आदमी कमर पर लगाये या फिर से सीने पर, किसी को तकलीफ़ नहीं होनी चाहिए। वैसे यह कोई खबर भी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन