Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदी सरकार ने दिलीप मंडल को अपने पाले में खींचा, आईबी मिनिस्ट्री में बनाया मीडिया एडवाइज़र

त्रकार दिलीप मंडल को लेकर सूचना आ रही है कि उन्हें मोदी सरकार द्वारा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का नया मीडिया एडवाइजर नियुक्त किया गया है. मंडल इंडिया टुडे समेत कई बड़े मीडिया संस्थानों में संपादक की भूमिका निभा चुके हैं..

वे सोशल मीडिया पर दलितों पिछड़ों की आवाज़ मुखर रूप से उठाने के लिए जाने जाते हैं.. वे काफ़ी वक्त तक मोदी सरकार के कटु आलोचक रहे हैं, लेकिन उन्होंने अब मोदी सरकार का पक्ष चुन लिया है और दक्षिण ख़ेमे के साथ खड़े हो गये हैं…

दिलीप मंडल को आईबी मिनिस्ट्री में सलाहकार बनाये जाने की सूचना आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों और कटाक्ष करने वालों का तांता लग गया है, आप भी पढ़ें कुछ चुनिंदा प्रतिक्रियाएँ…

सुरेश चिपलुनकर-

अण्डों के मुंह पर अभी करूणानिधि के सम्मान में जारी किये हुए सिक्के वाले… जूते की छाप अभी फीकी भी नहीं पड़ी थी… कि अब दिलीप मंडल को “चूसना” प्रसारण मंत्रालय में सलाहकार की नियुक्ति मिल गयी… हिंदुत्व की विचारधारा के घनघोर विरोधी… सवर्णों के खिलाफ निरंतर जहर उगलने वाले… पिछले बीस वर्ष में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हिन्दू देवताओं से लेकर मोदी-भाजपा-संघ-सावरकर जैसे विषयों पर भरपूर गरियाने वाले दिलीप (कैपिटल C) मंडल को मोदी सरकार में ईनाम दे दिया गया है…

कन्हैया शुक्ला-
गज़ब का मोदियापा युग चल रहा है. पहले जम के मोदी को गाली दो फिर बड़ी पोस्ट पा जाओ! मोदी सरकार ने दिलीप मंडल को आईबी मिनिस्ट्री में मीडिया एडवाइज़र बनाया!

इसी को कहते हैं गाली-गलौच का चाटुकारिता युग! हिंदु रीति-रिवाज़, देवी-देवता और मोदी को गाली देने के बदले ईनाम पा कर गद-गद हैं मंडल!

संजय सिंह-

दिलीप मंडल सरकार के ही पाले में थे। पहले पैसे नहीं मिलते होंगे या पार्टी देती होगी। अब सरकारी खजाने से दिया जायेगा।

माजिद मजाज-
आधा किलो ‘हिलसा मछली’ पे कौन संघी हो जाता है यार। बेहद प्रिय, दिलीप मंडल जी, कुछ तो सत्ता के गुणगान के बदले बड़ा सा पद ले लीजिए। मछली खाकर तो लोग सभासद तक को वोट न देते हैं, यहां आप सामाजिक न्याय की थीसिस को ही बेच आए। आपसे ऐसे उम्मीद न थी। माफ कीजिएगा दिलीप मंडल के बीच में सी नहीं लिख पाया.

सुमित चौहान-
आख़िरकार प्रो दिलीप मंडल को भक्ति का फल मिल गया है। उन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सलाहकार नियुक्त किया गया है। अब वो ऑफिशियली मोदी सरकार का हिस्सा हैं। बधाई

ममता त्रिपाठी-
अब समझ में आया मंडल जी लेटरल एंट्री के फ़ेवर में क्यूँ थे! भारत सरकार में सूचना प्रसारण मंत्रालय में सलाहकार बनाए गए।

क्रांति कुमार-
आदरणीय प्रोफेसर दिलीप मंडल सर को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सलाहकार नियुक्त किया गया है. इस कामयाबी पर सर को बहुत बहुत बधाई. दिलीप मंडल सर ने आरक्षण, जाति जनगणना और सामाजिक न्याय के अन्य मामलों में कभी समझौता नही किया. वे सोशल मीडिया पर बहुजन समाज की बुलंद आवाज हैं.

ये भी पढ़ें…

दिलीप मंडल तो मोदी के बहुत बड़े भक्त बन गए, पढ़ें उनकी ये पोस्ट!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन