Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी मान्यता प्राप्त संवाददाता चुनाव में सदस्य बना ये वरिष्ठ पत्रकार खुलेआम मां-बहन कर रहा, देखें

त्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सदस्य पद पर चुने गए वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिन्हा की भाषा देखिए, कैसे वरिष्ठ पत्रकार प्रभात त्रिपाठी को माँ की गालियां दे रहा है खुलेआम.

इस पूरे मामले में नाम न छापने की शर्त पर लखनऊ के एक वरिष्ठ पत्रकार ने भड़ास को बताया कि, दिलीप सिन्हा पुराने और खाटी पत्रकार हैं. नेशनल हेराल्ड/नवजीवन में लम्बे समय तक काम करके रिटायर हुए थे. इसके बाद स्वतन्त्र पत्रकार के रूप में काम कर रहे हैं. बेदाग और सम्मानित पत्रकार हैं. इनकी उम्र सत्तर प्लस है. आठ बार से मान्यता समिति में सबसे अधिक मतों से जीतने का रिकार्ड है.

हाल ही में एक विवाद में उनका नाम उछल रहा है. कुछ लोग उनकी चैट का गालियों वाला स्क्रीन शॉट वायरल कर रहे हैं, शिकायतें कर रहे हैं.

दरअसल मामला ये है कि हेमंत तिवारी के खिलाफ दमदारी से चुनाव लड़ने वाले एक प्रत्याशी ने दिलीप सिंन्हा को मोबाइल फोन किया. तमाम बातों में लखनऊ के बुजुर्ग पत्रकारों को मां बहन की गालियां देते हुए हारे हुए प्रत्याशी ने अपनी हार की वजह बताई. कहा कि वोटरों पर खूब खर्च किया, खिलाया पिलाया गाड़ियों का इंतजाम किया लेकिन बुड्ढों ने हेमंत को वोट देकर गद्दारी कर दी.

जिसके बाद वरिष्ठ पत्रकार का ये रिएक्शन सामने आया, जो नीचे स्क्रीनशॉट में है. बताया जा रहा है कि इन दिनों लखनऊ पत्रकारिता जगत के हालात ठीक नहीं चल रहे हैं. तमाम तरह की गुटबाजियों ने संगठनों और संगठनों के बाहर अड्डा जमा रखा है.

देखें चैट का स्क्रीनशॉट और संवाददाता समिति के लेटर हेड पर दिलीप सिन्हा का नाम…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन