Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

एक और टीवी पत्रकार अवैध शराब की तस्करी करते गिरफ्तार

शामली में R भारत और सूर्या समाचार) का पत्रकार अवैध शराब के साथ गिरफ्तार, हरियाणा से शराब लाकर करता था तस्करी, कोतवाली पुलिस ने घर के बाहर से किया गिरफ्तार, हरियाणा पुलिस का एक सिपाही भी साथ में गिरफ्तार

शामली : शामली जनपद की सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हरियाणा से तस्करी करके लाई जा रही शराब के साथ हरियाणा पुलिस के सिपाही व एक निजी टीवी चैनल के रिपोर्टर को शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शराब तस्करों के पास से अंग्रेजी शराब की आधा दर्जन के करीब शराब की पेटियां व एक लग्जरी कार बरामद की है। वहीं पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1255492331496669186

हरियाणा प्रदेश से शराब तस्करी करके ला रहे हरियाणा पुलिस के सिपाही व एक निजी टीवी चैनल (R भारत) के स्थानीय रिपोर्टर को पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों लोगों के पास से करीब आधा दर्जन विदेशी हरियाणा शराब मिली है। हरियाणा पुलिस कर्मी अमरदीप जनपद के कस्बा बनत का रहने वाला है जो अपने पत्रकार साथी आशीष अग्रवाल के साथ लग्जरी गाड़ी में लोगों को खाना खिलाने के नाम पर हरियाणा से यूपी में शराब तस्करी करता था।

पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरफ्तारी कर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में एसपी विनीत कुमार का कहना है कि हरियाणा से तस्करी करके लाई जा रही शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबर-

जी न्यूज का पत्रकार शराब तस्करी में गिरफ्तार

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन