Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूरिया की किल्लत : सहकारिता विभाग ने दैनिक जागरण की ख़बर को भ्रामक कहा, देखें लेटर

विनय सक्सेना-

फर्रुखाबाद, 23 अगस्त 2025। सहकारिता विभाग, फर्रुखाबाद की ओर से दैनिक जागरण में प्रकाशित एक समाचार का खंडन जारी किया गया है। विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिले की सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी और एनपीके उर्वरक उपलब्ध है।

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, फर्रुखाबाद की ओर से जारी इस खंडन में स्पष्ट किया गया है कि किसानों की खाद व पानी जैसी समस्याओं से संबंधित जो खबर प्रकाशित हुई, वह भ्रामक है और तथ्यों पर आधारित नहीं है।

विभाग ने बताया कि वर्तमान में समितियों के पास यूरिया 11,250 एमटी, डीएपी 22,200 एमटी और एनपीके 13,000 एमटी उपलब्ध है। इसके अलावा 15 दिन के भीतर अतिरिक्त 20 एमटी यूरिया और डीएपी की खेप भी उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि समितियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को निर्धारित मानक पर उर्वरक का वितरण सुनिश्चित करें और उर्वरक की बिक्री पर किसी प्रकार की टैगिंग या वसूली न की जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह खंडन पत्र सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, फर्रुखाबाद की ओर से जारी कर जिला सूचना अधिकारी को भेजा गया है ताकि दैनिक समाचार पत्रों में इसका प्रकाशन नि:शुल्क कराया जा सके।

देखें अख़बार में प्रकाशित ख़बर और खंडन का पत्र…

पिछले साल की किल्लत भी पढ़ें…

डीएपी की किल्लत में लुट रहे किसान, ऐसे कैसे विश्वगुरू बनेगा मोदी का हिंदुस्तान?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन