Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रेस क्लब आफ इंडिया चुनाव के शुरुआती रुझान : गौतम-विनय-मनोरंजन-अरुण पैनल जीत की ओर

रायसीना रोड स्थित प्रेस क्लब आफ इंडिया में वोटों की गिनती का काम जोरों पर है. जो शुरुआती रुझान मिल रहे हैं उसके मुताबिक गौतम लाहिरी (अध्यक्ष), विनय कुमार (सेक्रेट्री जनरल), मनोरंजन भारती (उपाध्यक्ष) और अरुण जोशी (कोषाध्यक्ष) पैनल जीत की तरफ तेजी से अग्रसर है. इस पैनल के मैनेजिंग कमेटी के लगभग 14 सदस्य जीत की ओर हैं. राष्ट्रीय सहारा के संजय सिंह लगातार छठीं बार जीत दर्ज कराने जा रहे हैं.

अभी तक मिले ट्रेंड के मुताबिक संजय सिंह सबसे ज्यादा वोट पाने वाले टाप 5 विजेताओं में चल रहे हैं. संजय को हर पैनल के लोगों ने वोट दिया है क्योंकि उनकी छवि ईमानदार और कर्मठ पदाधिकारी की रही है. बाला-श्रीकृष्णा पैनल से मैनेजिंग कमेटी सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहीं दूरदर्शन की अनीता चौधरी जीत की ओर अग्रसर हैं. अनीता को भी सभी पैनल के लोगों ने वोट किया है.

हालांकि अभी तक केवल तीन राउंड ही मतगणना हो सकी है, अभी छह राउंड बाकी है, इसलिए अंतिम रूप से कुछ भी कहा नहीं जा सकता. फाइनल रिजल्ट आने में अभी थोड़ा वक्त है. फिलहाल ये तो तय है कि निवर्तमान सेक्रेट्री जनरल नदीम अहमद काजमी ने जिस पैनल को जिताने की अपील की, वही पैनल जीतता हुआ दिख रहा है. कहा जा रहा है कि पिछले कई बरस से जो अपने खास लोगों को वोटर बनाया जा रहा है, उसी का कमाल है कि एकमुश्त वोट नदीम अहमद द्वारा उतारे गए पैनल को मिले दिख रहे हैं जिससे पैनल के लोगों की जीत सुनिश्चित होती दिख रही है. अगर ऐसा हुआ तो यह माना जा सकता है कि प्रेस क्लब आफ इंडिया में जो दुर्व्यवस्था है, वह कांटीन्यू रहेगी.

प्रेस क्लब आफ इंडिया से एक पत्रकार द्वारा प्रेषित मेल पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन