Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

फ्लिपकार्ट और गूगल के बीच 2900 करोड़ की इस डील में फायदा किसका?

दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन प्लेटफार्म गूगल ने ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनी फ्लिपकार्ट में 2,900 करोड़ (35 अरब डॉलर) के निवेश का प्रस्ताव रखा है. फ्लिपकार्ट अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी है.

वॉलमार्ट समूह की कंपनी फ्लिपकार्ट की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई. अब इसमें एक बात यह भी उठ रही है कि इसमें फायदा किसका होगा?

जानकारों का मानना है कि इस डील के होने से दोनो ही कंपनियां फायदे में रेहेंगी. एक तरफ फ्लिपकार्ट को गूगल के क्लाउड का सहयोग मिलेगा, जो व्यापार को विस्तार देने में मदद करेगा और व्यापार जितना बढ़ेगा हिस्सेदारी के अनुपात में गूगल का उतना ज्यादा फायदा बढ़ेगा.

फ्लिपकार्ट ने अपने एक बयान में कहा कि, “वॉलमार्ट की अगुवाई में होने वाले नए वित्तपोषण दौर के तहत फ्लिपकार्ट ने गूगल को अल्पांश निवेशक के तौर पर अपने साथ जोड़ने की घोषणा की यह स्टेप दोनों पक्षों की तरफ से नियामकीय एवं अन्य प्रक्रियागत अनुमोदनों के अधीन होगा.”

फ्लिपकार्ट ने कहा, “गूगल के प्रस्तावित निवेश और उसके क्लाउड सहयोग से फ्लिपकार्ट को अपने कारोबार का विस्तार करने और देश भर में ग्राहकों को सेवा देने के लिए अपने डिजिटल बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.”

हालांकि, फ्लिपकार्ट ने गूगल की तरफ से निवेश की जाने वाली प्रस्तावित राशि का कोई ब्योरा नहीं दिया, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, यह आंकड़ा 35 करोड़ डॉलर का हो सकता है. एक सूत्र ने कहा कि फ्लिपकार्ट का मूल्यांकन लगभग 35 अरब अमेरिकी डॉलर होने के आधार पर मौजूदा वित्तपोषण दौर में लेनदेन की उम्मीद है. अमेरिका स्थित वॉलमार्ट द्वारा किए गए इक्विटी लेनदेन के आधार पर 31 जनवरी, 2024 तक फ्लिपकार्ट का मूल्यांकन 35 बिलियन अमेरिकी डॉलर था. वॉलमार्ट ने वित्त वर्ष 2023-24 में 3.5 अरब डॉलर का भुगतान कर फ्लिपकार्ट में अपनी हिस्सेदारी 10 प्रतिशत बढ़ाकर लगभग 85 फीसदी कर दी थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन