Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

हिन्दुस्तान के संवाददाता को छात्रों ने जमकर पीटा, भारी बवाल के बाद चार पर FIR

हल्द्वानी | एमबीपीजी कॉलेज से एक पत्रकार की पिटाई के बाद बवाल की सूचना है. पत्रकार से की गई मारपीट के आरोपी छात्रों पर लगाए गए मुकदमे वापस लिए जाने की मांग को लेकर छात्रों में आक्रोश देखा जा रहा है. बड़ी संख्या में एबीवीपी से जुड़े छात्र संगठन के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर हाईवे जाम कर दिया. जिससे लगभग आधा घंटा ट्रैफिक बाधित रहा.

बताया जा रहा है कि कॉलेज गेट के बाहर कार्तिक बोरा और पंकज खत्री नाम के दो युवक कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर एक छात्र को पीट रहे थे. इसी दौरान हिन्दुस्तान अखबार के संवाददाता प्रमोद डालाकोटी और कई अन्य लोग घटना की कवरेज करने पहुंचे.

इसी दौरान कार्तिक बोरा और पंकज खत्री ने साथियों के साथ मिलकर प्रमोद पर हमला कर दिया. आरोप है कि पत्रकार का मोबाइल तोड़ने के साथ ही चश्मा लूट लिया.

मौके पर पहुंचे छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज रमोला और चीफ प्रॉक्टर सविता बिष्ट तथा कॉलेज प्रशासन के लोगों ने पत्रकार प्रमोद को बड़ी मुश्किल से बचाया. शनिवार की रात ही पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया.

इसके बाद रविवार को लूट और मारपीट के आरोपियों को बचाने की मांग पर कुछ लोगों ने कोतवाली में एक अन्य पत्रकार से भी अभद्रता की. इससे पहले भी एक महिला पत्रकार को घेरने की कोशिश की गई.

मौके पर पहुंचे एसओजी प्रभारी संजीत राठौर और मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी दिनेश जोशी ने भीड़ को अलग कर पत्रकारों को सुरक्षित अलग किया. इसके बाद काफी देर तक छात्रों और पुलिस के बीच भी तीखी बहस होते देखी गई.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन