Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर हरिद्वार प्रेस क्लब ने किया समारोह का आयोजन, देखें तस्वीरें!

आज के दौर में सत्य बोलना और सुनना कठिन- अभिनव कुमार

जिस राष्ट्र की भाषा मजबूत होगी, वह राष्ट्र अपने आप मजबूत बनेगा – शमशेर सिंह

हरिद्वार। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने कहा कि सत्य बोलना एवं सत्य सुनना दोनों काफी कठिन है।उन्होंने कहा कि आज के दौड़ में पत्रकारों को कार्य करते हुए काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि सत्य काफी कड़वा होता हैं। हरिद्वार मे प्रेस क्लब द्वारा आयोजित हिंदी पत्रकारिता दिवस के भव्य समारोह मे बोलते हुए वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह ने कहा की जिस राष्ट्र की भाषा मजबूत होती है वह राष्ट्र मजबूत होता है इसलिए हमें अपनी राष्ट्र भाषा हिंदी को अधिक बढ़ावा देना चाहिए।

हरिद्वार मे प्रेस क्लब द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह मे उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक व पूर्व मे पत्रकार रहे अभिनव कुमार और वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल रहे। जी पी अभिनव कुमार प्रेस क्लब में आयोजित हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह भी मौजूद रहे। इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष अमित शर्मा एवं महामंत्री डाo प्रदीप जोशी,मुख्य संयोजक व पूर्व अध्यक्ष आदेश त्यागी, कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यक्ष संजय आर्य ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार एवं वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह का प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमित शर्मा, महामंत्री डाo प्रदीप जोशी,संयोजक आदेश त्यागी व संजय आर्य ने बुके देकर, स्मृति चिन्ह, गंगाजली, रूद्राक्ष की माला, व अभिनन्दन पत्र भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रैस क्लब के वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा भी दोनों अतिथियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

हिंदी पत्रकारिता दिवस समरोह को सम्बोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक ने एक पत्रकार के तौर पर काम करने के दौरान के अपने अनुभव और फिर पुलिस अधिकारी के रूप मे हरिद्वार कुंभ मे ट्रेनिंग अधिकारी के तौर पर के अपने अनुभवों को भी साझा किया. उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एक मिशन है। समाज को आईना दिखाने का काम पत्रकार ही करता है। ऐसे में पत्रकारों को काफी समन्वय के साथ काम चाहिए ।जिस तरह पुलिस का कार्य चुनौती भरा हैं, फिर भी पुलिस काफी धैर्य के साथ कार्य करती है। उसी तरह पत्रकारों को भी सयंम बरतना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में पत्रकारों की भी निर्णायक भूमिका है। पुलिस एवं पत्रकार समाज में समन्वय स्थापित कर अनेकों जटिलताओं को हल करने में अपना योगदान दें । श्री कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया के इस दौर में पत्रकारिता की प्रासंगिकता बनाए रखने में पत्रकारों की निर्णायक भूमिका बनी हुई है।

समरोह के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह ने कहा कि हिंदी को बढ़ावा देने के लिए पत्रकार समाज को एकजुट होना होगा। राष्ट्र की उन्नति, प्रगति, राष्ट्र निर्माण में हिंदी निर्णायक भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता क्षेत्र में अनेकों प्रकार के बदलाव आ रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता के मजबूत आधार को बनाए रखने में पत्रकारों को अपनी पकड़ बरकरार रखनी है। हिंदी के प्रचार प्रसार में पत्रकार समाज को निर्णायक भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज अपने शहर, गांव एवं आस पास के क्षेत्रों में अपनी लेखनी के माध्यम से ही प्रसिद्धि को अर्जित करता है। अनेकों परिवार पत्रकार को सम्मान की नजर से देखते हैं। तेजी से सोशल मीडिया का असर लोगों पर हो रहा है। हमें हिंदी को मजबूत आधार बनाना चाहिए। मुख्य संयोजक आदेश त्यागी, संयोजक संजय आर्य ने पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार एवं वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह का आभार प्रकट करते हुए हिंदी पत्रकारिता के गौरवपूर्ण विषय पर अपनी बात रखी। उन्होंने सभी को हिंदी पत्रकारिता दिवस की बधाई दी। अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा, महामंत्री प्रदीप कुमार जोशी ने प्रेस क्लब सभागार में पधारे सभी अतिथियों का आभार जताया।

संयोजक मंडल में वरिष्ठ पत्रकार सुनील दत्त पांडे, संजय रावल, श्रवण झा, प्रवीण झा, डा.राधिका नागरथ, कुलभूषण शर्मा, संदीप रावत, मनोज खन्ना, गुरप्रीत कालरा एवं कोष सचिव राहुल वर्मा, सांस्कृतिक सचिव योगेंद्र सिंह मावी शामिल रहे। पत्रकारिता संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को संत हरीशचंद्र सिंह भाटी, योगी शोभानाथ एवं बाबा रामस्वरूप स्मृति स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया गया जिनमे गुरूकुल कांगड़ी विवि के हिंदी पत्रकारिता के छात्र सुनील कुमार, उत्तराखंड संस्कृत विवि की कुमारी रश्मि, देव संस्कृति विवि की कुमारी प्रज्ञा कुशवाहा को स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी क्राइम पंकज गैरोला, एसपी देहात स्वपन किशोर, सीओ सिटी जूही मनराल, एसएसपी पीआरओ विपिनचंद्र पाठक, नगर कोतवाली निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, सिडकुल मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेन्द्र गर्ग, गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, जिला सूचनाधिकारी नदीम अहमद, तेजप्रकाश साहू, श्रीमती अंजू द्विवेदी, नेहा मलिक, आरती सैनी, अशोक जोशी, कमला जोशी, संतोष चौहान, मीनाक्षी जोशी, डा.बीडी जोशी, डा.रविकांत शर्मा, भगवती शरण अग्रवाल, अरुण खन्ना, योगी रजनीश तथा पत्रकार बृजेन्द्र हर्ष , कौशल सिखौला, गोपाल रावत, अमित कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र चौधरी, अविक्षित रमन, रमेश खन्ना, पी एस चौहान, कुमार दुष्यंत, रामचंद्र कनोजिया, बालकिशन शास्त्री, डॉ रजनीकांत शुक्ल, रोहित सिखौला, डॉ राधिका नागरथ, गोपाल कृष्ण पटुवर, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, डॉ शिवा अग्रवाल, अनूप सिंह, कृष्णमणि त्रिपाठी, संदीप शर्मा, कुलदीप अग्रवाल, तनवीर अली, आशु शर्मा, डॉ हिमांशु द्विवेदी, देवेन्द्र शर्मा, राजकुमार पाल, ठाकुर शैलेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह, रामेश्वर गोड़, नरेश दीवान शैली, ब्रजपाल सिंह, अस्वनी शर्मा, प्रतिभा वर्मा, नीलम सैनी,संजय संतोषी, जगदीश शर्मा देशप्रेमी, अहसान अंसारी, राव रियासत पुंडीर, सुनील मिश्रा, सुरेंद्र शर्मा, डॉ प्रवेंद्र कुमार, विवेक शर्मा, आशीष मिश्रा, एम एस नवाज, दीपक मिश्रा, अरुण मिश्रा, सहित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, संस्कृति विश्विद्यालय के पत्रकारिता के छात्र एव छात्रायें भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन