Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क आयुक्त रवि मित्तल PMO भेजे गए, देखें लेटर

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से जारी ऑफिस मेमोरेंडम के मुताबिक, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रवि मित्तल की नियुक्ति को मंजूरी दी है। यह नियुक्ति चार साल की अवधि के लिए होगी या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

भारत सरकार के इस आदेश के अनुसार, रवि मित्तल फिलहाल छत्तीसगढ़ कैडर में पदस्थ थे और अब उन्हें केंद्र में तैनाती दी गई है।

प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी नीतिगत समन्वय और प्रशासनिक कार्यों में अहम भूमिका निभाते हैं।

बता दें कि रवि मित्तल छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनकी यह नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की स्वीकृति के बाद प्रभावी की गई है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन