Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

51 पत्रकार व 15 समाजसेवी सम्मानित हुए ”इम्वा अवार्ड 2017” से

नई दिल्ली। इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में पूरे भारतवर्ष से 51 चुनिंदा पत्रकारों व 15 समाजसेवियों को विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व योगदान देने पर सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक राजीव निशाना ने बताया कि एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली नगर पालिका भवन में आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल, और महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सुश्री कृष्णा राज, एनडीएमसी के वाइस चेयरमेन श्री करण सिंह तंवर, गुरू कुमारन स्वामी, सरदार तलवंत सिंह-(जिला जज मुख्यालय) श्री भैरो सिंह गुर्जर (अतिरिक्त आयुक्त यातायात) रोहित पुरी, मनोज मलिक (लवली पब्लिक स्कूल), लाफ्टर फेम राजीव मल्होत्रा, प्रेम भाटिया , हरप्रीत मंगत (पंजाबी गायक) श्रेया बासु (वायस आफ इंडिया फेम)  के अलावा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेश झा, मिताली चंदौला, महेश चन्द्रा, सुनील बाल्यान, विजय शर्मा, अजय सेठी, रविन्द्र सिंह, वीरेंद्र डेढा, संजय गुप्ता व मास्टर दिव्यांशु ने शिरकत की।

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और संस्था ने जिस प्रकार पूरे देश से चुनिंदा पत्रकारों को भारत की राजधानी में बुलाकर सम्मानित किया है, वास्तव में यह कार्य गागर में सागर भरने के समान है। केंद्रीय महिला बाल विकास राज्यमंत्री सुश्री कृष्णा राज ने कहा कि पत्रकार देश और समाज की मजबूत रीढ है और उनके द्वारा दर्शायी गई खबरों पर ही देश की जनता की पैनी नजर होती है। इसलिए पत्रकारों का भी राष्ट्र निर्माण में बडा योगदान है। एनडीएमसी के वाइस चेयरमेन श्री करण सिंह तंवर ने कहा कि कार्यक्रम में आए हजारों मीडियाकर्मियों को एक साथ एक मंच पर देखकर ऐसा लग रहा है कि हम मीडिया वेलफेयर अवार्ड की जगह फिल्म फेयर अवार्ड कार्यक्रम में तो नही आ गए है। कार्यक्रम में दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। इन सभी को इम्वा अवार्ड 2017 का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

महेश चन्द्रा
(मीडिया प्रभारी)
8744943670

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन