Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

जंजीरों में जकड़े नागरिकों को लेकर मैक्सिको और कोलंबिया जैसे छोटे देश अमेरिका पर भड़के, विश्वगुरू चुप है!

मुकेश कुमार-

हमारे मोदी जी से ज़्यादा साहसी और देशप्रेमी मैक्सिको और कोलंबिया को नेता हैं।

कोलंबियाई सरकार ने अमेरिकी जहाजों को ये कहते हुए वापस लौटा दिया था कि उनके नागरिकों के साथ बदसलूकी की गई, उन्हें हथकड़ियाँ, बेड़ियाँ पहनाई गईं।

कोलंबिया अब अपने विमान भेजकर कथित तौर पर अवैध ठहराए गए नागरिकों को वापस लाएगा।

मैक्सिको की क्लॉडिया शीनबाम ने भी विरोध किया और कथित अवैध नागरिकों को लेने से भी इंकार कर दिया।

भारत सरकार चुप है। भारतीय नागरिकों को हथकड़ियाँ, बेड़ियाँ लगाकर मिलिट्री जहाज से लाया गया, मगर उसने कोई विरोध नहीं किया।

मगर हम अपने नागरिकों को अपमानित होते देखते रहेंगे क्योंकि हमारे देश में एक रीढ़विहीन सरकार है। विदेश में रह रहे भारतीय इस समय विश्वगुरु के बारे में क्या सोच रहे होंगे…..?


शीतल पी सिंह-

कोलंबिया कुल पाँच करोड़ लोगों की आबादी वाला छोटा सा देश है। दक्षिणी अमेरिका में स्थित होने के कारण अमरीका की सीधी जद में है। किसी तरह की आर्थिक या सामरिक शक्ति भी नहीं है लेकिन ख़ुद्दार है।

वहाँ के नागरिकों को भी अमेरिका ने उसी तरह वापस भेजा था जैसे हमारे नागरिकों ने!

वहाँ के राष्ट्रपति ने सख़्त प्रतिवाद किया और उसके नागरिकों को ला रहे अमरीका के सैनिक जहाज़ को वापस लौटा दिया।

जबकि 145 करोड़ के हमारे देश के विश्वगुरु के मुँह से तो बोल तक न फूटा और उनके बहादुर देशभक्त समर्थक उल्टे अपने मज़बूर देशवासियों को ही कोस रहे हैं!



ये भी देखें…

Related News…

हथकड़ी-बेड़ियों में बांधकर अमेरिका से भेजे गए भारतीयों में सबसे ज्यादा गुजरात मॉडल के मानव हैं!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन