Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

ट्रंप ने भक्तों के साथ अमेरिका में बहुत भयानक कुकर्म कर दिया!

अखिलेश शर्मा-

अवैध रूप से अमेरिका में घुसे 205 भारतीयों को झुंड को अमेरिकी सेना के हवाई जहाज पर बैठा कर भारत निर्वासित किया गया। ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद अमेरिका में घुसपैठियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें निर्वासित किया जा रहा है। भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका था कि ऐसे अवैध अप्रवासियों को वापस लिया जाएगा।

मोहम्मद ज़ाहिद-

C-17 अमेरिका का मालवाहक विमान है , सामान भेजने में प्रयोग किया जाता है। दोलांड ट्रंप उसमें 207 भारतीय लोगों को भर कर भेज रहा है। उसे इतनी भी शर्म नहीं आई कि हमने उसके सम्मान में सैकड़ों करोड़ खर्च करके “नमस्ते ट्रंप’ का आयोजन किया था। उसके जीत के लिए इन्हीं लोगों ने कभी हवन भी किया था। निर्दयी, कम से कम पैसेंजर प्लेन से अमेरिकी एयरहोस्टेस की सेवा के साथ ही भेजता। अब आओ तुम इंडिया हम “लवणेनभुज्यम ट्रंप” करेंगे।


शीतल पी सिंह-

ट्रंप ने दो सौ भारतीयों का पहला जत्था अमेरिका से भारत रवाना कर दिया है। कल सुबह तक दिल्ली आ पहुंचेगा। ये लोग भारत में पारिवारिक जायदाद की खेती बाड़ी दुकान मकान बेचकर, एजेंटों को लाखों रुपए देकर और अनेक कष्ट सहकर मैक्सिको के रास्ते ऊंची बाड़ फांदकर अमेरिका पहुंचे थे। इनके जैसे कुल अठारह हज़ार तो पहली खेप में सौंपे जाने हैं, वैसे लाखों हैं और अधिकांश गुजरात व पंजाब से वहां गये हैं।

भारत में भक्तों के रेवड़ ने ट्रंप की जीत के लिए पूजा अर्चना और यज्ञ किये थे। अब ये सब मौन हैं! नोएडा मीडिया को तो समझ नहीं आ रहा कि ताली बजे या माथा पीटे!ITcell वाले भी चुप लगाए हुए हैं!


इसे भी पढ़ें-

‘नमस्ते ट्रंप’ ने अवैध भारतीयों की पहली खेप ‘हाउडी मोदी’ को वापस लौटाई! https://www.bhadas4media.com/us-deported-indians/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन