Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार इंद्रजीत राय ‘लक्षार एविडेंस लैब’ के निदेशक नियुक्त हुए!

वरिष्ठ पत्रकार इंद्रजीत राय ने 25 वर्षों की पत्रकारिता के बाद ‘लक्षार एविडेंस लैब्स प्राइवेट लिमिटेड’ में निदेशक के रूप में नई पारी की शुरुआत की है।

बता दें कि लक्षार लैब कंपनी 30 दिसंबर 2024 को ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में पंजीकृत हुई थी, जिसका उद्देश्य फॉरेंसिक विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करना है।

बलिया, उत्तर प्रदेश के मूल निवासी इंद्रजीत राय ने लखनऊ से फॉरेंसिक साइंस और क्रिमिनोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने ‘हिन्दुस्तान’ अखबार से अपने करियर की शुरुआत की और ‘जी न्यूज’ में एक दशक तक कार्य किया। इसके बाद ‘न्यूज नेशन’, ‘लाइव इंडिया’, ‘आईबीएन7’ (अब न्यूज18 इंडिया) और ‘एबीपी न्यूज’ में विभिन्न महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं।

फॉरेंसिक जर्नलिज्म में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें जून 2024 में फ्रांस की संसद में ‘अंतरराष्ट्रीय भारत गौरव अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, ब्रिटिश संसद में आयोजित समारोह में उन्हें ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ सम्मान भी प्रदान किया गया।

इंद्रजीत राय की नई भूमिका से फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की उम्मीद है, जो न्यायिक प्रक्रियाओं में साक्ष्य की विश्वसनीयता को बढ़ावा देगी।

ये भी पढ़ें…

एबीपी न्यूज से वरिष्ठ पत्रकार इंद्रजीत राय का इस्तीफा, इस फील्ड में बढ़ाएंगे कदम

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन