Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

हांगकांग को पछाड़ते ही निवेशकों के सवा 8 लाख करोड़ ले डूबा भारतीय शेयर बाजार!

ज ही खबर आई कि भारत के शेयर बाजार ने हांगकांग को पछाड़ दिया है. वह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट बन गया है. इस ख़बर के तुरंत बाद चौथे को ब्रेक लगा और पता चला कि निवेशकों को 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. 

कल ही भारत सूर्यवंशी बना है. लेकिन शेयर बाजार जोरदार ढ़ंग से गिर गया है. सेंसेक्स 70400 और निफ्टी 21300 के नीचे लुढ़क गया है. मार्केट की इस गिरावट पर आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 8.37 लाख करोड़ रूपये गिर गया यानी निवेशकों के 8.37 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डूब गई. 

डूबने वालों में HDFC बैंक, IDFC बैंक, इंडसइंड बैंक, PNB, AU स्माल फाइनेंस बैंक, SBI, रिलायंस इंडस्ट्रीज, IOC, HPCL, अडानी टोटल गैस, ऑयल इंडिया, ONGC और BPCL जैसी कंपनियों के सेयर में गिरावट दर्ज की गई.    

ग्रीन रहे सेंसेक्स के ये 6 शेयर.. सेंसेक्स पर लिस्टेड 30 शेयर में से सिर्फ 6 ही आज ग्रीन रहे. इनमें सन फार्मा, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व और TCS ग्रीन रहे. बाकी सबकी लाल बत्ती जलती रही.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. नीरज

    January 26, 2024 at 1:54 pm

    भारतीय शेयर बाजार के सारे ही इंडेक्स इन दिनों अपने शीर्ष पर थे तो ये मुनाफावसूली भी लाज़िम था। एचडीएफसी बैंक के नतीजे तो बस एक बहाना है। मार्केट समय समय पर अपने हिसाब से करेक्शन करती रहती है खुद का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन