Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जनसत्ता अपार्टमेंट की महिला मालकिन की क्रूरता : बासी खाना देकर, कुत्ते के बग़ल में सुलाती थी..देखें तस्वीरें

जैसा कि आप सभी ने खबरों के जरिये जान ही लिया होगा, हमारी ही सोसाइटी जनसत्ता अपार्टमेंट में एक महिला ने फुल टाइम मेड रखा था, उसके साथ मारपीट करती थी। उसकी क्रूरता की कोई सीमा नहीं थी, उस लड़की को बासी खाना खिलाती थीं और कुत्ते के बगल में सुलाती थी। इसकी डिटेल बाद में लिखूंगी, बस सरकारी अस्पताल में तीन दिन रही, वहां की अव्यवस्थाएं मुझे परेशान करती रहीं।

उस लड़की की चोट की गंभीरता को नहीं समझा गया, एक ही कंप्लीट टेस्ट कराया गया। मेरे अनुरोध करने पर पैर के एक्सरे की अनुमति मिली बाकी उसके पूरे शरीर की चोट को इग्नोर करते रहे हॉस्पिटल वाले। ड्रेसिंग करने के लिए कहने पर कहते थे जब डॉक्टर आएंगे और कहेंगे तब होगा। मैं लगातार हॉस्पिटल में तीन दिन रही, किसी भी दिन डॉक्टर को राउंड करते नहीं पाया।

एक तो मालकिन की क्रूरता से प्रताड़ित ऊपर से अस्पताल की अव्यवस्थाओं से उसके स्वास्थ्य में बहुत अच्छा सुधार नहीं हो रहा था। फिलहाल अब उसे महिला सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

सोशल एक्टिविस्ट शालिनी श्रीनेत की एफबी वॉल से.

ये भी पढ़ें..

जनसत्ता अपार्टमेंट की ये मालकिन बहुत मारती है.. पढ़ें, एक होममेड की दास्तान!

जनसत्ता अपार्टमेंट के पत्रकार की बेटी पर नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर मारने-पीटने की धाराओं में FIR

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन