Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जौनपुर के पत्रकार पर लगा दिया गुण्डा एक्ट!

जौनपुर से खबर है कि पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव के ऊपर गुण्डा एक्ट लगा दिया गया है. इससे कई पत्रकार आक्रोशित हैं. पत्रकारों की एक टीम ने एसपी सिटी जौनपुर से मिलकर घटना से अवगत कराते हुए आक्रोश जताया है।

बताया जाता है कि आशुतोष श्रीवास्तव शाहगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत संचालित हो रहे गो तस्करी के खिलाफ लगातार खबर छाप रहे थे। घटित हो रही तस्करी की घटना को ट्विटर के माध्यम से पुलिस के आला अधिकारियों को भी अवगत कराते रहे हैं।

अवैध व्यापार में बराबर की हिस्सेदारी निभा रहे क्षेत्रीय पुलिस कर्मियों को निष्पक्ष पत्रकारिता कर रहे पत्रकार की हरकतें नागवार लगी जिसे सबक सिखाने हेतु पुलिस ने पलटवार करते हुए गुण्डा एक्ट की कार्रवाई शुरू कर दिया।

पुलिस के द्वारा पत्रकार के खिलाफ की गई अविधिक कार्रवाई से आक्रोशित पत्रकारों ने एसपी सिटी डॉ संजय कुमार से मिलकर घटना से अवगत कराया ।

इस अवसर पर राजकुमार सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार यादव, शशि राज सिन्हा, अजीत सिंह टप्पू, संजय चौरसिया, महर्षि सेठ, विकास कुमार सोनी, वीरेंद्र पांडे अजीत बादल विद्यार्थी राय इत्यादि लोग उपस्थित थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन