Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

काशी पत्रकार संघ के चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

सुरेश गांधी-

सुभाष अध्यक्ष, अत्रि महामंत्री, कमल मंत्री व जितेन्द्र कोषाध्यक्ष निर्वाचित

वाराणसी। काशी पत्रकार संघ के द्विवार्षिक चुनाव (सत्र 2021-2023) में अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द्र सिंह, महामंत्री पद पर डा अत्रि भारद्वाज व कोषाध्यक्ष पद पर जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव निर्वाचित घोषित किये गये। संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब के भी द्विवार्षिक चुनाव (सत्र 2021-2023) में निर्विरोध निर्वाचित हुए चंदन रूपानी-अध्यक्ष, पंकज त्रिपाठी-मंत्री व शंकर चतुर्वेदी-कोषाध्यक्ष के परिनामों की भी आधिकारिक घोषणा साथ-साथ की गयी।

रविवार को पराड़कर स्मृति भवन में हुए मतदान की गणना सोमवार को हुई और सायंकाल परिणामों की घोषणा निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मीकांत द्विवेदी ने की। संघ के अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द्र सिंह ने (117), रमेश कुमार सिंह (76) को पराजित किया। इस पद पर अन्य प्रत्याशी बीबी यादव को 61 मत मिले। उपाध्यक्ष के तीन पदों पर कमलेश चतुर्वेदी 157, पुरूषोत्तम चतुर्वेदी 154 व उमेश गुप्ता 145 मत पाकर विजयी घोषित किये गये। इस पद पर सुशील कुमार मिश्र को 136 मत ही मिले।

महामंत्री पद पर डा॰ अत्रि भारद्वाज 139 मत पाकर निर्वाचित हुए इस पद पर आर संजय को 80 व वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को 35 मत मिले। मंत्री के दो पदों पर राधेश्याम कमल 146 मत व सुनील शुक्ला 126 मत पाकर विजयी घोषित किये गये। इस पद पर आनन्द कुमार मौर्य को 83 मत व दिलीप कुमार को 69 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव (101 मत) ने जयप्रकाश श्रीवास्तव (79 मत) को परास्त किया। इस पद के तीसरे प्रत्याशी विनय कुमार सिंह को 69 मत मिले।

कार्यसमिति के दस पदों के लिए रामात्मा श्रीवास्तव (147), आलोक मालवीय (146), जयनारायण मिश्र (123), नागेन्द्र पाठक (121), मुहम्मद अशफाक सिद्दीकी (118), विनय शंकर सिंह (118), आलोक कुमार श्रीवास्तव (116), सौरभ बनर्जी (109), रौशन कुमार जायसवाल (108), अश्वनी श्रीवास्तव (101) निर्वाचित घोषित किये गये। यद्यपि कार्यसमिति के लिए राजेन्द्र यादव को भी 101 मत मिले लेकिन उन्होंने स्वेच्छया त्याग करने की लिखित घोषणा की। इस कारण अश्वनी श्रीवास्तव को विजेता घोषित किया गया।

इस पद पर अन्य प्रत्याशियों में अरविन्द कुमार को 97, अवधेश कुमार सिंह को 83, मुन्नालाल साहनी को 92 व सुशील श्रीवास्तव को 98 मत ही मिले। संघ के कुल 276 सदस्यों में से 256 सदस्यों ने मतदान में प्रतिभाग किया। वाराणसी प्रेस क्लब के अन्य पदों पर संदीप गुप्ता-उपाध्यक्ष, देव कुमार केशरी संयुक्त मंत्री के अलावा प्रबन्ध समिति के पांच पदों पर हरिबाबू श्रीवास्तव ‘अन्नू’, सुरेन्द्र नारायण तिवारी, विपिन सिंह, पंकज कुमार मिश्र व राजेश सेठ निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। निर्वाचन के सहयोगी सदस्यों के रूप में सर्वश्री संजय अस्थाना, वशिष्ठ नारायण सिंह, शुभाकर दुबे, राजेन्द्र रंगप्पा एवं कार्यालय सहायक विश्वदीप बापुली, राजीव चैरसिया थे। पराड़कर स्मृति भवन के अन्य कर्मचारियों ने भी भरपूर सहयोग दिया। निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मीकांत द्विवेदी ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन