Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

चुनावी राजनीति समझने में विपक्ष के सबसे सफल नेता हैं केजरीवाल!

दीपक शर्मा-

केजरीवाल को वोट कहां से मिलते हैं ?

ED के विवादास्पद केस में आप के कई बड़े नेता जेल में है पर इस दबाव के बावजूद केजरीवाल चुनावी राजनीति में अब तक सफल हैं।
उनकी सफलता के कुछ प्रमुख बिंदु।

1) केजरीवाल खुलकर मोदी और बीजेपी का विरोध जारी रखे हुए हैं पर साथ में नियमित पूजा-पाठ भी जारी है।
2) राष्ट्रवाद को लेकर भगत सिंह को आगे रखा और दलितों को लेकर अम्बेडकर को गले लगाया।
3)मुफ्त स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी योजनायें जारी।
4)बेहतर शासन के लिये सरकारी स्कूलों का नया मॉडल खड़ा किया और पारदर्शिता के लिये पब्लिक डीलिंग के ज्यादातर दफ्तर ऑन लाईन किये।

मुफ्त योजनाओं के कारण गरीब हिंदु-मुस्लिम अभी भी साथ में है।
पूजा-पाठ और तीर्थ यात्रा योजना के चलते हिंदु केजरीवाल को एंटी हिंदु नहीं मानता। और मोदी-भाजपा का खुला विरोध करने से मुसलमान का भी केजरीवाल से मोहभंग नहीं हुआ है।आज के दौर में ये राजनैतिक संतुलन बढ़िया दिखता है।

भगत सिंह के कारण भाजपाई केजरीवाल को देश द्रोही बताने में कामयाब नहीं हो पा रहे।

अम्बेडकर के चलते गरीब, पिछड़ा और दलित वोट साथ में है।
व्यापारियों को रियाएत देने से पार्टी को चंदा मिल ही जाता है। मीडिया को भी विज्ञापन देते हैं जिसके कारण उन्हे गोदी मीडिया पप्पू नहीं बनाती।

कुल मिलाकर चुनावी राजनीति समझने में विपक्ष के कई वरिष्ठ नेताओं से कहीं ज्यादा सफल हैं केजरीवाल

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन