Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

आशीष खेतान के लिखे पेड न्यूज पर ‘तहलका’ को तीन करोड़ रुपये मिले थे!

इन दिनों आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खेतान जब तहलका मीडिया हाउस में पत्रकार हुआ करते थे तो उन्होंने एस्सार कंपनी के पक्ष में पेड न्यूज लिखा था. इस पेड न्यूज के एवज में तहलका को तीन करोड़ रुपये मिले थे. ये आरोप लगाए हैं ‘आप’ के बागी नेता प्रशांत भूषण ने. उन्होंने पार्टी नेता आशीष खेतान पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि 2 जी मामले में खेतान ने एस्सार के समर्थन में लेख लिखा था, जिसके एवज में तहलका को तीन करोड़ रुपए मिले थे.

भूषण ने कहा कि 31 दिसंबर 2011 को छपा यह लेख खेतान ने तत्कालीन मंत्री सलमान खुर्शीद की सलाह पर लिखा था, जबकि दूसरी ओर उन्हीं दिनों आम आदमी पार्टी ने खुर्शीद समेत केन्द्र के 15 मंत्रियों के खिलाफ प्रदर्शन किया था. प्रशांत भूषण ने आप नेता आशीष खेतान और पंकज गुप्ता पर करोड़ों रुपए घूस लेने का आरोप लगाया है. प्रशांत भूषण ने आशीष खेतान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने तहलका मैगजीन में काम करने के दौरान एस्सार ग्रुप के पक्ष में खबर लिखने के लिए कंपनी से तीन करोड़ रुपए की रिश्वत ली थी. उन्होंने 2जी घोटाले में आरोपी कंपनी का समर्थन करने के लिए पेड न्यूज लिखी थी और इसके लिए उन्होंने तीन करोड़ रुपए लिए थे. ज्ञात हो कि एस्सार ग्रुप के पक्ष में खबर लिखने के बाद एस्सार ग्रुप ने तहलका मैगजीन के कार्यक्रमों को प्रायोजित करना शुरू कर दिया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन