Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

इस युवा किसान ने सच सच कहा- ‘आज चने पर इल्लीमार ज़हर छिड़का हूँ!’

होकम देव-

शुद्ध ज़हर की पोटली है मेरे कांधे पर ! खेतों में अनाप-शनाप कीटनाशक छिड़काव का धुर विरोधी हूं ! मैंने इस ज़हरीले पदार्थ से बेजान -बंजर होती ज़मीनों के संबंध में देश -विदेश के बड़े जानकारों के आर्टिकल पढ़े है।

आंखों देखे इसके दुष्परिणाम भी देख चुका हूं और देख भी रहा हूं। किसान सब तरफ़ से घिसा चुका है। उसके पास कोई विकल्प भी नहीं है। जैविक खेती कुछ समय पहले हमारे इधर शुरू हुई थी,लेकिन 2 -3 बरस के दरमियान ही किसानों ने कई वजहों से हाथ खड़े कर दिए !

इस ज़हर के मकड़जाल में हम ख़ुद बुरी तरह लपटे पड़े हुए है,और बाहर आने का अभी तो कोई रास्ता नज़र नहीं आता।

लेकिन मैं जल्द ही इससे निज़ात पाने वाला हूं। पिताजी मेरे फैसले से राजी कतई नहीं होंगे,लेकिन मैं ज़िद के मामले में बिगड़ैल छोरा हूं। कम से कम परिवार को 101%शुद्ध आहार उपलब्ध कुछ सालों में उपलब्ध करा दूंगा जिसमें तेल, गेहूं, मिर्च मसाला सब्जियां सब 24 कैरेट कीटनाशक रहित होगी !

आज चने पर इल्लीमार ज़हर छिड़का हूँ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन