Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

खुशदीप सहगल टीवी टुडे नेटवर्क से जुड़े

वरिष्ठ पत्रकार खुशदीप सहगल ने अपनी नई पारी टीवी टुडे नेटवर्क के साथ शुरू की है। एसोसिएट एडिटर के तौर पर खुशदीप को यहां स्पेशल प्रोजेक्ट से जोड़ा गया है। इससे पहले खुशदीप न्यूज़ 24 के डिजिटल हिंदी विंग की कमान संभाल रहे थे। खुशदीप ऐसे पत्रकार हैं जिन्हें प्रिंट, इलैक्ट्रॉनिक और डिजिटल, तीनों तरह की विधाओं में अनुभव हैं। मेरठ में दैनिक जागरण से प्रिंट मीडिया में शुरुआत करने वाले खुशदीप ने करीब सात साल तक अमर उजाला ग्रुप को भी अपनी सेवाएं दीं।

2001 में खुशदीप मेरठ से नोएडा आकर अमर उजाला डॉट कॉम से जुड़ गए। 2004 में वे  इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का रुख करते हुए ज़ी न्यूज़ से जुड़े। यहां उन्होंने साढ़े नौ साल लंबी पारी खेली। इसमें करीब 6 साल तक उन्होंने चर्चित कार्यक्रम ‘बड़ी ख़बर’ को प्रोड्यूस किया।

खुशदीप हिंदी ब्लॉगिंग की दुनिया में भी जाना-माना नाम हैं। उनके ब्लॉग ‘देशनामा’ को 2013 में इंडीब्लॉगर्स ने पॉलिटिकल न्यूज़ की कैटेगरी में सभी भाषाओं में बेस्ट ब्लॉग  चुना। इसके अलावा ब्लॉगअड्डा ने 2014 में खुशदीप के ब्लॉग को हिंदी में भारत का बेस्ट ब्लॉग घोषित किया।

भड़ास तक अपनी बात [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.

खुशदीप के बारे में इसके पहले की खबर….

खुशदीप का लिखा पढ़ें, क्लिक करें…

xxx

xxx

xxx

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन