Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

स्वदेश न्यूज से कृष्ण मोहन झा और जागरण से मनोज मिश्रा के बारे में सूचनाएं!

वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण मोहन झा को लेकर सूचना है कि उन्हें मध्य प्रदेश से संचालित टीवी चैनल, स्वदेश न्यूज का सलाहकार संपादक नियुक्त किया गया है. उन्होंने भोपाल स्थित चैनल के दफ्तर में अपना कार्यभार ग्रहण भी कर लिया है.

लगभग 25 वर्षों से ज्यादा के अपने मीडिया करियर में कृष्ण मोहन झा ने अपने राजनीतिक विश्लेषणों को लेकर एक अलग शैली, अलग पहचान बनाई है.


दूसरी सूचना जागरण प्रकाशन लिमिटेड से है. जागरण के डिजिटल प्लेटफार्म जागरण न्यू मीडिया में मनोज मिश्रा को चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर (मुख्य मानव संसाधन अधिकारी) नियुक्त किया गया है.

एचआर लीडरशिप, टैलेंट मैनेजमेंट इत्यादि का मनोज मिश्रा, 20 वर्ष से अधिक का अनुभव रखते हैं.

मनोज के जुड़ने पर जागरण न्यू मीडिया के सीईओ भरत गुप्ता ने कहा- हम मनोज का जागरण परिवार में स्वागत करते हैं. उनके पास एचआर क्षेत्र में व्यापक अनुभव, नवोन्मेषी दृष्टिकोण और अच्छा रिकार्ड है. हमें विश्वास है कि वे कार्यस्थल में एक सकारात्मक और उत्पादक माहौल बनाने में अमूल्य योगदान देंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन