Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कुमार विश्वास ने अपने सुरक्षा गार्डों से डॉक्टर को बुरी तरह पिटवाया!

मनीष दुबे-

मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास पर अपने सुरक्षाकर्मियों द्वारा मारपीट कराए जाने का आरोप लगा है. आरोप लगाने वाले डॉक्टर पल्लव बाजपेई का पिटाई के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में डॉ. पल्लव आरोप लगाते सुने जा रहे हैं, जिसमें वह कह रहे हैं कि, डॉ. कुमार विश्वास ने अपने सुरक्षाकर्मियों को उनकी पिटाई करने का आदेश दिया. ये पूरी घटना आज बुधवार 8 नवंबर नोएडा हिंडन नदी के पास घटित हुई.

डॉक्टर पल्लव

इस दुर्घटना का जिक्र करते हुए डॉ. कुमार विश्वास ने X पर लिखा, ‘आज अलीगढ़ जाते समय वसुंधरा स्थित घर से जब निकला तो हिंडन के तट पर, किसी कार चालक ने साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों की कार पर दोनों ओर से कार की टक्कर से हमला करने की कोशिश की. जब नीचे उतर कर सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका तो उसने न केवल यूपी पुलिस के सिपाही अपितु केंद्रीय बलों के सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला किया. पुलिस को रिपोर्ट कर दी है. कारण पता नहीं चल पाया. ईश्वर सब को सुरक्षित रखे. आप सबकी शुभकामनाओं हेतु आभार.’

इस घटना का ट्वीट के जरिए संज्ञान लेने वाली गाजियाबाद कमिश्नरी के इंदिरापुरम ACP का कहना है कि, ‘आज लगभग पौने 03 बजे डा० कुमार विश्वास जी द्वारा ट्वीट के माध्यम से और इंदिरापुरम पुलिस कॉल के माध्यम से यह अवगत कराया गया कि अलीगढ़ जाते समय हिंडन नदी के पास बने फ्लाई ओवर के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी कार में टक्कर मारी गयी और उनके साथ चल रहे CRPF के सुरक्षाकर्मियों के ऊपर हमला किया गया। इसी के साथ-साथ लगभग 03 बजे थाना इंदिरापुरम पर एक व्यक्ति आते है जो अपना नाम पल्लव वाजपेयी बताते है, ने बताया कि हॉस्पिटल से घर जाते समय सेम स्पॉट पर उनके साथ प्राइवेट सुरक्षाकर्मीयों द्वारा कार को ओवर टेक करने को लेकर मारपीट की गयी है। पुलिस द्वारा दोनों घटनाओं का संज्ञान लेते हुए जब जाँच की गयी तो वह अज्ञात व्यक्ति की पहचान डा० पल्लव वाजपेयी के रूप में हुई है। घटना का संज्ञान लेते हुए इंदिरापुरम पुलिस ने जाँच शुरू की है जाँच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।’

इधर सोशल मीडिया में वीडियो आने के बाद चखचख शुरू हो गई है. सपा नेता आईपी सिंह ने एक्स पर डॉ. कुमार विश्वास के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने लिखा है कि, जिस कवि पर कई महिलाओं ने तरह तरह के गम्भीर आरोप लगाये हों और जो कवि आर्केस्ट्रा प्रोग्राम करता हो और हल्के किस्म की मंच से बातें करता हो उस कवि को वाई पलस सुरक्षा किसने दी? ये आदमी दर्जनों ब्लैक कमांडो लेकर चल रहा है, जनता रौब गांठ रहा, बेकसूर लोगों को पिटवा रहा है। इसे लाखों रूपये के पारा मिलिट्री कमांडो क्यों दिये गये ? ऐसा कवि जिसने खुद एक कविता न लिखी हो उधार का हल्का कवि है। इसकी जांच होना चाहिये।

निधी भारद्वाज नाम की यूजर लिखती हैं, कुमार सर के गार्ड डॉक्टर साहब को झारियो में ले जाकर मारते हुए।अब आप लोग ही बताए ,जान बचाने वाले डॉक्टर के साथ ये होना है।आप तो भगवान राम के विचार वाले लोग है,राम जी ये कहते है ,डॉक्टर की जान ले लो,ओवरटेक करने के लिए। बिल्कुल ही निंदनीय.’

डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने कुमार विश्वास पर यूपी पुलिस और सरकार से एक्शन लेने की कहकर लिखते हैं, तुम्हारे नाम के आगे डॉक्टर लगा अच्छा नहीं लगता है…. जिस प्रकार तुमने और तुम्हारे टट्टूओं ने नशे में चूर होकर एक पढ़े लिखे qualified डॉक्टर के साथ बदसलूकी की, उसके साथ छोटी से बात (car overtaking) पर मार पिटाई की उससे तुम्हारी असलियत दिखाई देती है…. शर्म आनी चाहिए तुमको की घटनाक्रम को ग़लत तरीके से पेश कर रहे हो और फालतू पब्लिसिटी बटोर रहे हो…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन