Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दैनिक जागरण के पत्रकार लालजी तिवारी पर दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा

अयोध्या में एक प्रतिष्ठित अखबार दैनिक जागरण से जुड़े पत्रकार लालजी तिवारी पर गंभीर आरोप लगे हैं। पत्रकार के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट और धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला रौनाही थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, अल्पसंख्यक समुदाय की एक तलाकशुदा महिला ने अदालत के आदेश पर रौनाही थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

होटल में बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप

एफआईआर में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घटना के दिन पत्रकार लालजी तिवारी ने उसे मदद के बहाने बड़ागांव स्थित केदार होटल में बुलाया। शिकायत के अनुसार, होटल के कमरे में पहुंचते ही आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर उसने मारपीट की और घर गिरवाने की धमकी दी।

महिला को गंभीर चोटें आईं

महिला का कहना है कि इस दौरान उसे प्राइवेट पार्ट्स पर गंभीर चोटें आईं। उसने इसकी शिकायत पहले पुलिस से की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर मामला अदालत में ले गई। अदालत के आदेश पर अब रौनाही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रौनाही पुलिस ने शुरू की जांच

थाना रौनाही पुलिस के मुताबिक, मामला दर्ज कर लिया गया है और चिकित्सीय परीक्षण सहित साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए विवेचना निष्पक्ष और प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है।

FIR Copy…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन