Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

NDTV की खबर, आडवाणी और जोशी का श्रीराम मंदिर आयोजन में ‘न आना’

अडानी जी के NDTV की खबर है कि अयोध्या राम मंदिर के आयोजन में एलके आडवाणी और एमएम जोशी जी को निमंत्रण नहीं भेजा गया है. आयोजन के लिए मित्तल से लगाकर पित्तल तक को इन्वाइट किया गया है, लेकिन श्रीराम टेम्पल की धुरी और धुर रामभक्त रहे आडवाणी और जोशी को ना बुलाना हो सकता है राम भक्तों को रास न आए.

पूर्व IAS सूर्य प्रताप सिंह ने एक्स पर लिखा है, ‘उधर को ना फटकणा जी। आडवाणी जी व जोशी जी को अयोध्या में 22 जनवरी के कार्यक्रम में “न आने” के लिए कहा गया। निमंत्रित नहीं, अनिमंत्रित किया गया। अपने अडानी के चैनल की ख़बर को अंधभक्त झूठी तो नहीं बता सकते।’

खुशदीप सहगल-

घर के ज़्यादा उम्रदराज़ सदस्यों को शादी-बारात में ले जाने से इसलिए मना कर दिया जाता है कि आप कहां परेशान होंगे, घर पर ही रहिए, आपकी पीछे से देखभाल के लिए किसी नौकर चाकर या केयरटेकर का इंतज़ाम कर जाते हैं…

दरअसल स्वार्थ अपना होता है, इन बुज़ुर्गों को साथ ले जाने पर इनका हर वक़्त ध्यान रखना पड़ेगा…जश्न के रंग में भंग होगा…

लालकृष्ण आडवाणी (96) और मुरली मनोहर जोशी (90) से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा है कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उम्र ज़्यादा न होने की वजह से शामिल न हों…

कभी आडवाणी और जोशी ही इस आंदोलन की बारात के दूल्हा हुआ करते थे…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन