Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

लखनऊ में योगी की नाक के नीचे 18000 लोगों को अहिंसक तरीके से लूट लिया गया!

अशोक कुमार शर्मा-

लखनऊ में 9 करोड़ रुपए से ज़्यादा की जबरदस्त ठगी… 18000 लोगों को अहिंसक तरीके से लूट लिया गया…

मुंबई में बहुचर्चित सितारों को 500000 से 1000000 रुपए अग्रिम देकर 20 नवंबर को उनके आने की अग्रिम सहमति ली गई। टाइगर श्राफ, मौनी राय और सनी लियोनी के ट्रेवल एजेंट्स तथा संगीतकार हिमेश रेशमिया और उनके दल तो लखनऊ आने के टिकट भी बुक करा लिए थे।

लेकिन उन्हें दो दिन पहले सूचना दी गई कि शो की अनुमति MYogiAdityanath सरकार ने नहीं दी है। लगता है परमिशन मिलेगी भी नहीं। लिहाजा एडवांस रख लें। अपनी ब्लॉक की गई तिथियां अब दूसरों के लिए ओपन कर दें। हमारी तरफ से सॉरी।

इस मामले में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बुकिंग साइटों का इस्तेमाल किया गया। इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मामूली सी अग्रिम राशि देकर 20 नवंबर को स्टेडियम बुक होने की भी लिखित सहमति प्राप्त की गई। कुल मिलाकर बेहद शानदार तरीके से ठगी का प्लान बनाया गया।

इस गिरोह के बारे में कोई कुछ बता दिखा क्यों नहीं रहा?
क्या इस घोटाले के हमाम में नंगों की तादाद कल्पना से कुछ ज्यादा ही है?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन