Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

शब्दचर्चा (65): Macaulay – न मेकाले, न मैकाले, न ही मैकॉले, तो सही क्या?

नीरेंद्र नागर-

पिछले सप्ताह मैंने Henry McMahon के नाम पर बात की थी जिनके नाम पर भारत और तिब्बत के बीच की सीमारेखा का नाम पड़ा है – McMahon Line। मैंने बताया था कि McMahon का सही उच्चारण मैकमोहन नहीं है जैसा कि हिंदी मीडिया में लिखा जाता है बल्कि मकमैन/मकमान है। उसमें H साइलंट है।

आज ऐसे ही एक और अंग्रेज़ Thomas Macaulay के नाम पर बात करूँगा जिनका ज़िक्र अक्सर अंग्रेज़ी शिक्षा के सिलसिले में किया जाता है। हाल ही मैं प्रधानमंत्री ने उन्हें याद किया और कहा कि ‘ मेकाले’ नाम के एक अंग्रेज़ ने भारत को अपनी जड़ों से उखाड़ने के बीज बोए थे…’

मोदी जी की बात कितनी सही है, इसपर हम कुछ नहीं कहेंगे (इसपर कई विद्वानों ने अपनी राय दी है) क्योंकि इस स्तंभ का उद्देश्य कुछ और है। यहाँ हम हिंदी मीडिया में प्रचलित नामों और शब्दों के बारे में बात करते हैं कि वे कितने सही या ग़लत हैं। आज Thomas Macaulay की बारी है।

Macaulay को मोदी जी ने मेकाले कहा। हमारे हिंदी मीडिया ने जब इस ख़बर को लिखा तो उसमें कुछ ने उसे मैकाले या मैकॉले कर दिया।

अधिकतर विद्वान भी इसे मैकॉले ही कहते हैं। लेकिन यह सही उच्चारण नहीं है। Macaulay का सही उच्चारण है मकॉली

अब आप पूछ सकते है कि जनाब Macaulay के नाम के अंत में मौजूद lay का उच्चारण ‘ली’ कैसे हो गया।

इसका जवाब यह है कि यह नाम जिस (स्कॉटिश/आइरिश गैलिक) भाषा से आया, वहाँ इसके नाम का अंतिम हिस्सा इसी तरह बोला जाता था। उस उच्चारण के आधार पर जब इस सरनेम को अंग्रेज़ी में लिप्यंतरित किया गया तो उसकी एक नहीं, कई वर्तनियाँ बनीं। किसी ने Macaulay लिखा तो किसी ने Macauley या MacAulay। कुछ ने Mac को Mc कर दिया और लिखा McAulay या McAuley। यानी वर्तनियाँ अलग-अलग बनीं लेकिन मान्य उच्चारण सबका एक ही था – मकॉली।

जाते-जाते बता दूँ कि Mac/Mc वाले सरनेम स्कॉटिश/आइरिश मूल के लोगों में ही पाए जाते हैं। Mac/Mc का मतलब है (अमुक का) पुत्र या वंशज। इस हिसाब से McMahon का मतलब हुआ Mahon का पुत्र/वंशज। Macaulay का अर्थ हुआ Aulay का पुत्र/वंशज।

पिछली शब्दचर्चा…

शब्दचर्चा (64): McMahon Line को मैकमोहन रेखा कैसे लिखा जा सकता है?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन