Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा एप कांड में पत्रकारों के खिलाफ केस, सनी लियोनी से लेकर टाइगर श्राफ तक हैं आरोपी

दुर्ग | ऑनलाइन सट्टा गेम महादेव एप के खिलाफ पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है. जानकारी सामने आई है कि पुलिस ने इस मामले में दो पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. दोनों फिलहाल फरार हैं.

पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई है. इससे पहले केस से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की बात भी सामने आई है.

फरार पत्रकारों के खिलाफ भिलाई के चौक सुपेला स्थित इंदिरा नगर निवासी, धीरज महतो ने केस दर्ज कराया था. धीरज एक अस्पताल के बाहर चाय की दुकान चलाता है.

एक रोज, खुद को पत्रकार बताने वाले गोविंदा चौहान और रविकांत मिश्रा नाम के दो व्यक्ति उनसे मिले. इन दोनों ने धीरज को जाल में फंसाकर उसका व उसके दोस्त मुकेश तांडी को सरकारी योजनाओं के लाब का सब्जबाग दिखाकर कागज-पत्तर हथिया लिए, बाद में इन्ही कागजों की बदौलत बड़ी मात्रा में लेनदेन का आरोप है.

थाना सुपेला पुलिस से शिकायत के बाद दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा- 318(4), 319(2) और 612) के तहत केस दर्ज किया है. फिलहाल दोनों आरोपी भूमिगत बताए जा रहे हैं. पुलिस तलाश में जुटी है.

ईडी ने भी शुरू की कार्यवाही
बताते चलें कि बीते वर्ष ईडी ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े कई ठिकानों और ऑपरेटरों पर रेड मारी थी. इस छापेमारी में भारी-भरकम कैश बरामद हुआ था. इसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया था. इसमें कई बॉलिवुड सितारे भी फंसे थे.

जिनमें रणबीर कपूर, टाइगर श्रॉफ, सनी लियोनी, नेहा कक्कड़, नुसरत भरूचा, विशाल डडलानी, पुलकित सम्राट, भाग्यश्री, भारती सिंह और कृति खरबंदा जैसों का नाम शामिल होना बताया गया था. आरोप था कि इन लोगों को इवेंट के बदले नंबर दो का पैसा भुगतान किया गया.

बताया जाता है कि, महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप पर अवैध रूप से सट्टा लगता है, यहां तक की एस ऐप से ठगी का धंधा भी ऑपरेट होता है. महादेव सट्टेबाजी एप का टर्नओवर भी करोड़ों में बताया जाता है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन