Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

विधवा से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला पत्रकार मयूर तलवार FIR के बाद फरार! करीबियों पर शिकंजा

मयूर तलवार टीशर्ट पहने खाने की प्लेट पकड़े हुए

बरेली: खुद को पत्रकार बताने वाला मयूर तलवार ब्लैकमेलिंग और रंगदारी जैसे गंभीर मामलों में फंसने के बाद फरार हो गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसकी लोकेशन प्रयागराज में होने की आशंका है। तलवार के साथ जुड़े कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका भी शक के घेरे में है और उनकी जांच शुरू हो चुकी है।

फर्जी मुकदमों से ब्लैकमेलिंग का आरोप

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली शशि नामक महिला ने एसपी सिटी मानुष पारीक से शिकायत की थी कि मयूर तलवार और उसके गैंग ने उनके मकान पर कब्जा कर लिया और उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाया। शशि के मुताबिक, मयूर तलवार और उसके साथी बलात्कार और छेड़छाड़ जैसे फर्जी केस दर्ज कराकर लोगों को ब्लैकमेल करते थे और लाखों रुपये की वसूली करते थे।

जानलेवा हमला और 5 करोड़ की रंगदारी

शिकायत में बताया गया कि जब शशि अपने मकान पर गईं, तो वहां के ताले टूटे मिले और कीमती सामान गायब था। इसी दौरान मयूर तलवार, उसकी साथी अनीता, रोली, आकाश और एकता वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने गला दबाकर हत्या की कोशिश की और सोने की चेन छीन ली। इसके बाद 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और धमकी दी कि यदि उन्होंने विरोध किया तो उन्हें और उनके बच्चों को जान से मार दिया जाएगा।

पुलिस ने मयूर तलवार समेत 5 पर दर्ज किया मुकदमा

शशि की शिकायत पर पुलिस ने मयूर तलवार, अनीता, रोली, आकाश और एकता के खिलाफ बीएनएस की धारा 191, 329 (3), 134, 74, 309(4), 331(4), 305, 308(2), 351(2), 351(3) के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मयूर तलवार गैंग की पूरी जांच होगी

एसपी सिटी मानुष पारीक के मुताबिक, इस गिरोह से जुड़े सभी पत्रकार, रिश्तेदार और पुलिसकर्मी जांच के दायरे में आ गए हैं। इसके अलावा, मयूर तलवार की अवैध संपत्तियों की भी जांच की जाएगी। पुलिस जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारी कर सकती है।

मूल खबर…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन