Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

ट्रंप अपने “महान मित्र” मोदी से 50 अरब डॉलर का व्यापार घाटा पूरा कराएंगे!

पुष्प रंजन-

स बार देह-दशा नार्मल नहीं है. पहले तहे दिल से, ख़ुशी-ख़ुशी मिलते थे।

ट्रंप इसबार “जैसे को तैसा” वाली मुद्रा में थे. मोदी को गले पड़ने दिया, मगर पहले वाली गर्मजोशी नहीं थी. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया. ट्रंप ने नारा दिया था MAGA (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन). उसी की नक़ल करते मोदी ने स्लोगन निकाला MIGA ‘मेक इंडिया ग्रेट अगेन’….MAGA प्लस MIGA बड़बड़ाते रहे. मागा और मेगा मिलकर बन जाता है, “मेगा पार्टनरशिप फॉर प्रोस्पिरिटी।”

ट्रंप मुस्कुराता इनके मोदियापे को देखता रहा. ट्रम्प ने घोषणा की, कि अमेरिका विदेशी वस्तुओं पर उसी दर से कर लगाएगा, हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि शुल्क कितनी जल्दी प्रभावी होंगे।

2023-24 में भारत-अमेरिका के बीच वस्तु और सेवा व्यापार लगभग 190.1 बिलियन डॉलर का था। भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत को अमेरिकी निर्यात लगभग 70 बिलियन डॉलर और आयात 120 बिलियन डॉलर था। अमेरिका का व्यापार घाटा 50 अरब डॉलर है।

संवाददाता सम्मेलन से पहले, ट्रम्प और मोदी ने वेस्ट विंग की लॉबी में एक-दूसरे का औपचारिक स्वागत किया, फिर ओवल ऑफिस में मुलाकात की। ट्रंप ने मोदी को “महान मित्र” कहा. अपने इस “महान मित्र” से 50 अरब डॉलर का व्यापार घाटा पूरा करवाएंगे। मोदी अमेरिकी टैरिफ से बचना चाहते हैं, लेकिन वैसा हुआ नहीं।

व्हाइट हॉउस के दस्तावेज़ में कहा गया है, कि जिन देशों को वाशिंगटन ने सबसे पसंदीदा राष्ट्र (एमएफएन) का दर्जा दिया है, उनके लिए कृषि वस्तुओं पर औसत अमेरिकी टैरिफ 5% था। लेकिन भारत का औसत लागू एमएफएन टैरिफ 39% है। भारत, अमेरिकी मोटरसाइकिलों पर भी 100% टैरिफ लेता है, जबकि हम भारतीय मोटरसाइकिलों पर केवल 2.4% टैरिफ लेते हैं। ट्रंप, भारत को ऊर्जा संयंत्र, और हथियार सप्लाई के ज़रिये व्यापार घाटा जल्द से जल्द पूरा करेंगे।

2030 तक 500 अरब डॉलर का ट्रेड टारगेट है।

ब्रिटिश Colonialism भुगत चुके भारत को, अमेरिकी व्यापार उपनिवेश बनाकर आओगे?

ये भी पढ़ें…

अमेरिका में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मजबूर किए गए मोदीजी अडानी के सवाल पर पकड़ गए! देखें वीडियो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन