Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मुख़्तार के ‘मर्डर’ में मनोज सिन्हा का क्या है कनेक्शन? देखें ये पत्र

माफ़िया मुख़्तार अंसारी ने अपनी मौत से कुछ दिन पहले एक पत्र लिखा था. पत्र मऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट को भेजा गया था. पत्र में मुख़्तार ने अपनी मौत को लेकर साजिश रचे जाने की बात कही थी.

डॉन ने कुछ लोगों पर साजिश रचने का आरोप भी लगाया था. जिसमें जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा, भाजपा समर्थित माफ़िया डॉन एमएलसी बृजेश सिंह, भाजपा विधायक सुशील सिंह, पूर्व आईजी, एसटीएफ अमिताभ यश समेत यूपी के गृह सचिव पर उसकी हत्या के प्रयास करने की साजिश रचने का आरोप लगाया था. यह भी लिखा गया है कि यूपी सरकार की तरफ से उक्त लोगों को कानूनी कार्यवाही से बचाने का आश्वासन भी दिया गया है.

मुख़्तार ने मुन्ना बजरंगी का जिक्र करते हुए कहा कि, “जिस तरह बजरंगी को जेल में लुढ़काया गया था ठीक उसी तरह उसे भी निपटवाया जा सकता है. भाजपा सरकार में कई लोगों की जेल के भीतर हत्या हो चुकी है.”

पढ़ें यह वायरल हो रहा पत्र…

हालांकि, इस पत्र में नीचे मुख़्तार के हस्ताक्षर नहीं हैं. भड़ास पत्र के असली-नकली होने की पुष्टी नहीं करता है.

संबंधित ख़बरें…

मुख्तार अंसारी को खाने में जहर दिए जाने की आशंका, उठी जांच की मांग!

बाबा राज में माफिया मुख़्तार अंसारी भी निपट गए!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन