Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

NDTV राजस्थान दर्शकों को पागल बना रहा है! संपादक जी कुछ देखते हैं या नहीं!

NDTV राजस्थान के डिबेट शो में ईश भारद्वाज को राजनीतिक विश्लेषक बताकर बैठाने पर सवाल। एक दर्शक के पत्र के मुताबिक वे बीजेपी किसान मोर्चा के पदाधिकारी हैं।

NDTV राजस्थान के डिबेट शो निष्पक्ष प्रहार में राजनीतिक विश्लेषक के रूप में बैठे पैनलिस्ट

NDTV राजस्थान दर्शकों को पागल बना रहा है! सबसे बड़ी बात ये है कि कोई देखने वाला ही नहीं है कि आखिर चल क्या रहा है।

दरअसल NDTV राजस्थान अपने डिबेट शो में आजकल ईश भारद्वाज नाम के व्यक्ति को राजनीतिक विश्लेषक बताकर डिबेट में बैठा रहा है। लेकिन ये साहब तो राजनीतिक विश्लेषक हैं ही नहीं! भई ये जनाब तो बीजेपी के नेता हैं। बीजेपी में किसान मोर्चा के पदाधिकारी हैं।

ये राजस्थान में बीजेपी के तमाम नेताओं का स्वागत कर रहे हैं। उनके साथ मीटिंग कर रहे हैं। बीजेपी के धरना-प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं।

बीजेपी कार्यक्रम की तस्वीर
पत्र के साथ भेजी गई बीजेपी कार्यक्रम की तस्वीर
बीजेपी के धरना-प्रदर्शन की तस्वीर
पत्र के साथ भेजी गई बीजेपी के प्रदर्शन की तस्वीर

और NDTV राजस्थान अपने डिबेट शो में इनको राजनीतिक विश्लेषक बता रहा है।

NDTV राजस्थान का डिबेट शो निष्पक्ष प्रहार
NDTV राजस्थान के डिबेट शो निष्पक्ष प्रहार का स्क्रीनशॉट

अरे NDTV राजस्थान वालों, या तो समझते नहीं या फिर समझना नहीं चाहते। अरे साहब, बीजेपी का नेता राजनीतिक विश्लेषक कैसे हो सकता है? आप राजस्थान की जनता को कब तक मूर्ख बनाओगे?

राजस्थान में अच्छे राजनीतिक विश्लेषक हैं, उनको बैठाओ अपने डिबेट शो में आप लोग। आपके चैनल की इस हरकत पर राजस्थान में लोग हंस रहे हैं कि वहां संपादक जी कुछ देखते हैं या नहीं।


एनडीटीवी के एक दर्शक द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास