Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

टीवी टुडे और वायकॉम18 के बोर्ड में कौन कौन नये लोग शामिल हुए, जानिए

टीवी टुडे ग्रुप और वायकॉम18 से बड़े फेरबदल की कुछ खबरें सामने आई हैं. दोनों मीडिया समूहों में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के पदों पर आवाजाही की बात सामने आई है.

द इकोनॉमिक टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से वेबसाइट पर छापा है- रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी और रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी अब रिलायंस इंडस्ट्रीज और बोधि ट्री सिस्टम्स के स्वामित्व वाले वायकॉम18 के बोर्ड में शामिल हो गए हैं.

आगे लिखा गया है कि यह नियुक्तियां ऐसे समय में हुई हैं जब वायकॉम18- स्टार इंडिया (वॉल्ट डिज्नी) के साथ विलय के अंतिम चरण के करीब पहुंच रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए बोर्ड में दोनों कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिनका लक्ष्य 8.5 बिलियन डॉलर की मीडिया दिग्गज कंपनी बनाना है.


उधर, टीवी टुडे नेटवर्क में में भी बड़े फेरबदल की सूचना है. समूह ने सुनील बजाज को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (नॉन एग्जिक्यूटिव) में जगह दी है. यह नियुक्ति शेयरहोल्डर्स और सूचना प्रसारण मंत्रालय के अधीन है.

18 सितंबर को कंपनी की 25वीं आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद 24 सितंबर को सूचना प्रसारण मंत्रालय ने भी मंजूरी दे दी. इसके बाद बजाज की नियुक्ति 24 सितंबर 2024 से प्रभावी हो कर दी गई है.

वहीं, देवाज्योति एन भट्टाचार्य, जो अब तक सुनील बजाज की पोजीशन पर थे, ने टीवी टुडे नेटवर्क के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके पीछे उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है.

24 सितंबर 2024 को भट्टाचार्य के इस्तीफा देने के बाद सुनील बजाज को इनके पद पर नियुक्ति दी गई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन