Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

बेईमानी पर उतरा न्यूज नेशन.. सैंकड़ों कर्मचारियों का भुगतान नहीं कर रहा

न्यूज नेशन से सूचना है कि इसके दो चैनल बंद कर दिये गए हैं. इनमें न्यूज नेशन बिहार और महाराष्ट्र/गोवा का नाम शामिल है. यहां कार्यरत लगभग सभी कर्मचारियों के पास बीती 30 अक्टूबर को एक मेल के जरिए चैनल को डिजिटल में शिफ्ट किए जाने की सूचना भेजकर कहा गया कि, ‘आपको चैनल से निकाला जा रहा है.’

चैनल की तरफ से मेल में कहा गया कि, ‘सभी के पैसे दिसंबर 07 से 10 तारीख 2023 तक सेलरी के रूप में दिए जाएंगे.’ लेकिन कर्मचारियों का कहना है पूरा महीना बीतने के बाद भी सेलरी नहीं दी गई.

इनपुट है कि वर्कर्स को चैनल से निकालने के बाद कंपनी के एचआर फोन नहीं उठाते हैं. साथ ही कोई स्पष्ट तारीख नहीं दी जा रही है. कर्मचारियों की संख्या लगभग-लगभग 150-200 बताई जा रही है, जिनका पैसा कंपनी में फंसा है.

कुछ कर्मचारियों का तो यहां तक आरोप है कि न्यूज नेशन मैनेजमेंट पूरी तरह बेईमानी पर उतर आया लग रहा है जो चैनल से निकाले गये कर्मियों का पैसा खाना चाह रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन