Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

कॉपीराइट स्ट्राइक के साइड इफ़ेक्ट : न्यूज़ नेशन को शुरू करना पड़ा नया यूट्यूब चैनल

News Nation का यूट्यूब चैनल बैठ गया है. माने चल नहीं रहा है. आज 11वां दिन है. पहले चर्चा उठी की न्यूज नेशन डिलीट कर दिया गया. फिर सुनने में आया दूसरा यूट्यूब चैनल बनाकर वीडियो अपलोड किये जा रहे हैं. मार्केट में कई तरह की चर्चाएं हैं.

पिछले 11 दिन से अपलोड नहीं हो पा रहा वीडियो

लेकिन सवाल है कि आखिर मूल चैनल, जो अब तक झंडा उठाए था.. उसका क्या हुआ?

20 दिसंबर 2023 को नोएडा के कुछ बड़े मीडिया हाउसों में हड़कंप जैसी स्थिति होनी बताई गई. कारण, एक इंटरनेशनल यूट्यूब चैनल की कुछ वीडियो उठाकर बिना क्रेडिट दिये अपने चैनल पर प्रसारित कर दिया. जिसके बाद यूट्यूबर की तरफ से बारी-बारी सभी को कॉपीराइट स्ट्राइक डिस्ट्रीब्यूट कर दिया गया.

सूत्रों ने यहां तक बताया कि यूट्यूबर की तरफ से आधा-आधा दर्जन से अधिक स्ट्राइक्स भेजी गई हैं.

कॉपीराइट स्ट्राइक पाने वाले चैनलों में न्यूज़ नेशन, जी न्यूज़, न्यूज़18, टीवी9 जैसे नाम शामिल थे. इन चैनलों में न्यूज नेशन की तरफ से 11 दिन पहले वीडियो लगाया गया था. आखिरी वीडियो संसद में हुए हंगामें को लेकर लगी थी. न्यूज नेशन के YouTube पर स्ट्राइक का पूरा असर दिख रहा है.

इसके अलावा बाकी के चैनल 2-4-5 घंटे की गैपिंग पर रेंगते दिख रहे हैं. खबर ये भी आई कि एक-आध चैनलों को अलग जगहों से तीन स्ट्राइक मिल चुकी हैं, जिस कारण चैनल लगभग वेंटिलेटर पर है.

मोटी कमाई करने वाले इन चैनल्स के यूजर्स की बात करें तो सभी के पास करोड़ों की तादाद में सब्सक्राइबर्स हैं. सूत्रों की माने तो अगले कुछ दिनों में कुछ बड़े टीवी न्यूज़ चैनलों के यूट्यूब चैनल डिलीट किए जा सकते हैं. जिनमें एक नाम न्यूज नेशन का भी हो सकता है.

भारत के इन बड़े मीडिया संस्थानों के यूट्यूब चैनलों पर ट्रिपल स्ट्राइक, वीडियो अपलोड पर पाबंदी, डिलीट का ख़तरा मंडराया!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन