Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सेहत अपडेट : आँख खोलो विनय भाई!

यशवंत सिंह-

न्यूज18 के सीनियर साउंड इंजीनियर विनय सिंह की रिकवरी में काफी प्रगति है लेकिन धीमी प्रगति है!

ब्रेन हैमरेज के शिकार विनय सिंह का हॉस्पिटल में आज बीसवां दिन है। स्लो प्रोग्रेस है रिकवरी में। न्यूज़18 चैनल के सीनियर साउंड इंजीनियर विनय का पाँच लाख का बीमा ख़त्म हुआ तो पंद्रह लाख का बीमा इनकी मीडिया कंपनी ने एक्टिवेट करा दिया। परिजनों को आर्थिक मोर्चे पर फ़िलहाल सुकून है। आप लोगों ने लाखों रुपये अकाउंट में डाल दिए, भड़ास की अपील पर। शुक्रिया!

दिन में इन्हें एक घंटे धूप में बिठाया जाता है। अस्पताल में ही। शरीर की मालिश की जाती है। दाहिना हाथ पैर खूब चलाते हैं। हर बात सुनते समझते और रियेक्ट करते हैं। नाक में लगी नली के माध्यम से खाने का घोल डायरेक्ट अंदर इंटेस्टाइन में पहुंचा दिया जाता है। बलग़म वगैरह निकालने के लिए गर्दन में नली लगी है। फेफड़ा अब दुरुस्त है। वेंटीलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट हटाया जा चुका है। ख़ुद से सांस ले रहे हैं।

काफ़ी प्रगति है लेकिन धीमी प्रगति है। बीस दिन में यहाँ तक पहुँचे हैं। दो बेटे और पत्नी तीन शिफ्ट में इनकी देखभाल करते हैं। एक बेटा बीकॉम कर रहा। दूसरा इंटर पास कर मैनेजमेंट फ़ील्ड में जाने के लिए शिक्षा लेने की तैयारी कर रहा है।

कच्ची गृहस्थी है। घर का अभिभावक बेसुध अस्पताल के बेड पर पड़ा है। सब भगवान के हाथों में है। तू ही बिगाड़े तू ही बनावे। बेटा सागर हाथ पकड़ पापा पापा बुलाता रहा। हाथ में हलचल मची। विनय ने कसकर बेटे का हाथ दबा लिया। आँखों की पुतली हिली। मॉनिटर पर ऑक्सीजन लेवल में थोड़ी हलचल हुई। शरीर के भीतर हरकत है।

आँख खोलो विनय भाई… मैंने भी जोर से आवाज़ दी। आँख हाथ पैर सब मचले! बेटा बोला- “इन्हें सब समझ में आता है, बस आँख नहीं खोलना चाहते।”

उम्मीद करते हैं एकाध हफ़्ते में विनय आँख खोलने लग जायें, ख़ुद से खाने बोलने लग जायें! उम्मीद पर ही दुनिया कायम है!

बीपी चेक करते कराते रहें। बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को हल्के में न लें। बीपी की दवा शुरू करें तो नियमित लें, बिना डॉक्टरी सलाह के बंद न करें।

भवतु सब्ब मंगलम्!

ये भी पढ़ें..

नेटवर्क18 समूह के सीनियर साउंड इंजीनियर विनय सिंह की जान बचाने के लिए एक ज़रूरी अपील!

मूल खबर…

न्यूज़18 इंडिया चैनल के सीनियर साउंड इंजीनियर विनय सिंह को ब्रेन स्ट्रोक!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन